विज्ञापन

हेमा मालिनी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास संदेश,'आप ईश्वर की अनमोल रचना हैं' 

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हर तरह के फूल देखने को मिल रहे हैं. ये सिर्फ फूल नहीं, बल्कि महिलाओं के गुणों को दर्शा रहे हैं.

हेमा मालिनी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास संदेश,'आप ईश्वर की अनमोल रचना हैं' 
हेमा मालिनी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास संदेश
नई दिल्ली:

8 मार्च का दिन हर महिला के लिए खास है क्योंकि नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है.  
इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली और 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है और बहुत अनोखे तरीके से हर वर्ग, हर उम्र और हर क्षेत्र में काम कर रही महिला को सराहा है.

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हर तरह के फूल देखने को मिल रहे हैं. ये सिर्फ फूल नहीं, बल्कि महिलाओं के गुणों को दर्शा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सभी महिलाओं के लिए एक संदेश - हर कोई अपने तरीके से असाधारण है, सभी कुशल मल्टीटास्कर हैं, उद्यमी हैं, अनुभवी व्यवसायी हैं जिन्होंने कार्य-जीवन संतुलन की कला में महारत हासिल कर ली है. आप सभी को मेरा हार्दिक संदेश, आप जहां भी हों! याद रखें, आप ईश्वर की एक अनूठी, अनमोल रचना हैं. बस अपने तरीके से जीवन का आनंद लेना सीखें!"

80 के दशक में सिनेमा पर राज करने वाली हेमा मालिनी खुद एक सशक्त महिला की मिसाल हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने सपनों को पूरा किया बल्कि अपने परिवार को भी संभाला.उन्होंने बच्चों की परवरिश के साथ कभी अपने काम को नहीं छोड़ा और अपनी बेटी ईशा को यही मजबूत सलाह दी थी कि वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखे. खुद ईशा ने इंटरव्यू में खुलासा किया था और कहा कि मां ने हमेशा काम करने की सलाह दी थी. उनका कहना था कि घर के साथ अपनी पहचान को साथ लेकर भी चलना जरूरी है.

हेमा मालिनी दो बेटियों की मां है और आज भी राजनीति में सक्रिय है. मथुरा की सांसद है.भले ही वह फिल्मी पर्दे से दूर है, लेकिन उनकी गिनती देश की सशक्त महिलाओं में होती है. पति धर्मेंद्र के निधन के महीने भर बाद ही वे दोबारा काम पर लौट चुकी हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि 70 से 80 के दशक में हेमा मालिनी का नाम सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार था. उन्होंने 'शोले' और 'रजिया सुल्तान' जैसी फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस ली थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Womens Day, Hema Malini, Hema Malini  dharmendra, Hema Malini News, Hema Malini News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com