विज्ञापन

UK07 अनुराग डोभाल की सुसाइड की कोशिश के बीच रजत दलाल का खुलासा, पिता बनने वाला है अनुराग

Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल सुसाइड की कोशिश कर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. यूट्यूबर रजत दलाल ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट कर उन्हें इस हरकत पर जमकर लताड़ा.

UK07 अनुराग डोभाल की सुसाइड की कोशिश के बीच रजत दलाल का खुलासा, पिता बनने वाला है अनुराग
अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्ट पर भड़के रजत दलाल
Social Media
नई दिल्ली:

Anurag Dobhal UK07 News: अनुराग डोभाल जिन्हें यूट्यूब पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने घरवालों पर टॉर्चर के आरोप लगाए. सोशल मीडिया पर कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो जिम्मेदार उनके घरवाले ही होंगे. इसके बाद उन्होंने लाइव स्ट्रीम पर सुसाइड करने की कोशिश की. अनुराग की इस हरकत पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फटकार मिल रही है. इस बीच फिटनेस इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल के सुसाइड की कोशिश वाली हरकत पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई. 

बता दें कि अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट कर लिया, जिसे आत्महत्या की कोशिश माना जा रहा है. फिलहाल वे अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रजत दलाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर इस कदम की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि जीवन में हर किसी को परेशानियां आती हैं, किसी का दिल टूटता है, कोई आर्थिक नुकसान झेलता है, किसी को स्वास्थ्य समस्या होती है या परिवार में तनाव रहता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान अपनी जान दे दे. रजत ने जोर देकर कहा कि ऐसी स्थिति में दिक्कतों का सामना करना चाहिए, उन्हें सहन करना चाहिए और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही कर डाली मोटी कमाई, ढाई हजार रुपये कीमत में भी धड़ाधड़ बिक रही टिकटें
  
रजत ने अनुराग से पूछा क्या मैसेज देना चाहते हो?

रजत ने अनुराग को याद दिलाया कि उनके पास लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें देखकर इनफ्लुएंस होते हैं. उन्होंने कहा, “तुम अपनी ऑडियंस को क्या मैसेज दे रहे हो? कि कमजोर पड़ जाओ और मर जाओ? मैं इस चीज का जरा भी समर्थन नहीं करता. सुसाइड अटेम्प्ट कहीं से भी सही नहीं है, एक प्रतिशत भी नहीं.” रजत ने बताया कि वे खुद अनुराग से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस कदम को गलत मानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चे के आने की खुशी का जिक्र

रजत ने कहा, “तुम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है. यह कितनी बड़ी खुशी की बात है, कितना गर्व का पल है. इतनी अच्छी चीज के बारे में सोचने की बजाय तुम कुछ मुश्किलों के चक्कर में अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर रहे हो. हर समस्या का कोई न कोई हल होता है. दिमाग को ऐसे मत तैयार करो कि खुद को नुकसान पहुंचाने की तरफ बढ़ जाओ.”

रजत ने कहा कि परिवार में मतभेद हर घर में होते हैं, क्लैश होते हैं, इमोशनल तनाव रहता है. लेकिन घर की बातों को घर की चारदीवारी में ही रखना चाहिए. पब्लिकली सब कुछ बयान करने से समस्या कम नहीं होती, बल्कि बढ़ती है. यह सिर्फ क्लाउड चेजिंग लगती है. बेहतर है कि कुछ भरोसेमंद लोगों से बात की जाए, जिनके साथ दिल की बात शेयर की जा सके.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के तिहाड़ से आते ही बिगड़े बोल, कभी सोनू सूद को लिया आड़े हाथ तो कभी अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर को दिखाई आंखें

रजत ने आखिर में सभी को सलाह दी कि अगर कोई मुश्किल आ रही है तो किसी से बात करें, मदद लें, लेकिन जिंदगी कभी खत्म नहीं करनी चाहिए. नुकसान सिर्फ खुद और परिवार का होता है, बाकी लोग कुछ वीडियो बनाकर भूल जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajat Dalal Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Health Update, Anurag Dobhal Ko Kya Hua Hai, Anurag Dobhal Ka Accident Kaise Hua, Anurag Dobhal Ab Kaise Hain, What Happened To Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Rajat Dalal, Anurag Dobhal Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com