विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2022

इनाया खेमू ने डैड कुनाल खेमू के साथ Maha Shivratri पर की पूजा, वायरल हुआ सोहा का रिएक्शन

Maha Shivratri: एक्टर कुनाल खेमू अपनी क्यूट बेटी इनाया की सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं. इनाया की क्यूटनेस को फैंस काफी पसंद करते हैं. नए वीडियो में इनाया शिवरात्री पर अपने पेरेंट्स के साथ पूजा करती दिख रही हैं.

इनाया खेमू ने डैड कुनाल खेमू के साथ Maha Shivratri पर की पूजा, वायरल हुआ सोहा का रिएक्शन
Maha Shivratri: पूजा करते हुए इनाया
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुनाल खेमू अपनी क्यूट बेटी इनाया की सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं. इनाया की क्यूटनेस को फैंस काफी पसंद करते हैं. नए वीडियो में इनाया Maha Shivratri पर अपने पेरेंट्स के साथ पूजा करती दिख रही हैं. क्यूट इनाया शिवजी को जल चढ़ा रही हैं. फैंस ने इस वीडियो पर काफी सारे कमेंट्स किए हैं. एक फैन ने लिखा है, सोहा आपने अपनी बेटी को अच्छे संस्कार दे रही हैं. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा इनाया आपने ने दिल जीत लिया. 

वीडियो में कुनाल शंख बजाते दिख रहे हैं और सोहा उन्हें प्यार से देख रही हैं और स्माइल कर रही हैं. फैंस को सोहा का यह रिएक्शन काफी पसंद आया. 

बता दें कि सोहा अली खान अक्सर फैमिली फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इनाया की क्यूट वीडियोज पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. इससे पहले सोहा अली खान ने अपनी क्यूट बेटी इनाया का वीडियो Gayatri Mantra गाते शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में इनाया भाई दूज पर गायत्री मंत्र गाती दिख रही है. वीडियो को कुणाल खेमू ने शेयर किया था.  

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की छोटी सी बेटी इनाया ने बिना कोई शब्द भूले पूरे Gayatri Mantra का उच्चारण किया था. कुणाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह अपनी बहन के साथ भाई दूज मनाते हुए दिखाई देती हैं. कुणाल की बहन आरती करते हुए गायत्री मंत्र का उच्चारण करती हैं. अपनी बुआ को देख कर इनाया भी गायत्री मंत्र का उच्चारण करती है. 

सोहा अली खान कहती हैं कि उनकी दो साल की बेटी को सभी त्योहार बेहद पसंद हैं. वह सभी त्यौहारों को मनाती हैं और इनाया को उनके महत्व के बारे में भी बताती रहती हैं और इनाया ध्यान से सुनती है. बता दें कि सोहा और उनके पति कुणाल खेमू अपनी बेटी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते रहते हैं.    

 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivratri 2022, Shivratri 2022 Wishes, Soha Ali Khan Daughter, Inaaya Kemmu Worshipped On Shivratri, Maha Shivratri 2022, Maha Shivratri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com