आईएमडीबी ने अब तक की टॉप 250 हाईएस्ट रेटेड इंडियन मूवीज की एक लिस्ट जारी की है. इसके साथ ही एक पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमें सभी फिल्मों की झलक भी देखने को मिलती है. आईएमडीबी की टॉप 250 हाईएस्ट रेटेड इंडियन मूवीज की लिस्ट उच्चतम रेटिंग वाली भारतीय फिल्मों का संग्रह है. इस लिस्ट में टॉप पर आई फिल्म जरूर आपको चौंका सकती हैं. टॉप पर ना तो शाहरुख खान की फिल्म है, ना ही सलमान खान और आमिर खान की और ना ही सुपरस्टार रजनीकांत की. लिस्ट में वर्तमान में नंबर वन फिल्म 2023 की 12वीं फेल है. महाराजा, कंतारा और लापता लेडीज जैसी समकालीन हिट फिल्मों के साथ, सूची में जाने भी दो यारो, परियेरम पेरुमल और पाथेर पांचाली जैसी क्लासिक फ़िल्में भी शामिल हैं, जो भारतीय सिनेमा की विविधता को दर्शाती हैं. कुल मिलाकर, सूची में शामिल 250 फिल्मों को IMDb पर 85 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं.
22 सितंबर, 2024 तक की लिस्ट की टॉप 20 फिल्में...
1. 12वीं फेल
2. गोल माल
3. नायकन
4. महाराजा
5. अपुर संसार
6. अनबे शिवम
7. परियेरम पेरुमल
8. 3 इडियट्स
9. #होम
10. मणिचित्रथाझु
11. ब्लैक फ्राइडे
12. कुंबलंगी नाइट्स
13. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
14. 777 चार्ली
15. किरीदम
16. सी/ओ कांचरापलेम
17. तारे ज़मीन पर
18. संदेशम
19. दंगल
20. लापता लेडीज
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस लिस्ट में 2024 की 5 फिल्में, जिनमें महाराजा, मैदान, द गोट लाइफ, लापता लेडीज और मंजुम्मेल बॉयज शामिल हैं. इस लिस्ट में सबसे पुरानी फिल्म सत्यजीत रे की क्लासिक पाथेर पांचाली है, जो 1955 में रिलीज हुई थी. सात फिल्मों के साथ, निर्देशक मणिरत्नम इस लिस्ट में सबसे ज्यादा फिल्मों वाले निर्देशक हैं. उसके बाद छह फिल्मों के साथ अनुराग कश्यप हैं. दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में छह फिल्मों के साथ-साथ उनके सीक्वल भी शामिल हैं: दृश्यम (मलयालम) और दृश्यम 2 (मलयालम), दृश्यम (हिंदी) और दृश्यम 2 (हिंदी), मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई, जिगरथंडा और जिगरथंडा डबलएक्स, केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं