विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

IMDb की 2022 के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय सितारों की लिस्ट में धनुष रहे टॉप पर, जानें आपका स्टार है किस नंबर पर

IMDb ने 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की घोषणा की. धनुष आईएमडीबी की 2022 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट पर टॉप पर रहे हैं.

IMDb की 2022 के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय सितारों की लिस्ट में धनुष रहे टॉप पर, जानें आपका स्टार है किस नंबर पर
IMDb की 2022 के मोस्ट पॉपुलर सितारों में धनुष टॉप पर
  • IMDb ने 2022 के टॉप सितारों की लिस्ट की जारी
  • धनुष रहे टॉप पर
  • साउथ के सितारों का रहा जलवा
नई दिल्ली:

IMDb ने 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की घोषणा की. धनुष आईएमडीबी की 2022 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट पर टॉप पर रहे हैं. इस साल उनकी रिलीज हुई फिल्मों 'द ग्रे मैन' और 'थिरुचित्राम्बलम' को खूब पसंद किया गया है. IMDb इंडिया की प्रमुख यामिनी पटोदिया ने कहा, 'दुनिया भर के लोग भारतीय सिनेमा, वेब सीरीज और सितारों के बारे में जानने के लिए IMDb की ओर रुख करते हैं, और सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की हमारी शीर्ष 10 सूची ने खुद को वैश्विक लोकप्रियता निर्धारित करने और करियर के मील के पत्थर और सफलता के क्षणों को पहचानने के लिए बेंचमार्क के रूप में स्थापित किया है. विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को दुनिया भर में देखा जा रहा है. धनुष जैसे सितारों को दुनियाभर में पहचान मिल रही है और रयान गोसलिंग तथा क्रिस इवांस जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ कास्ट किया जा रहा है. हमने एन.टी. रामा राव जूनियर और राम चरण तेजा को मैग्नम ओपस फिल्म आरआरआर के लिए भी खूब सराहा है. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों में वापसी को भी आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा व्यापक सराहना मिली.'

IMDb के साथ विशेष रूप से बात करते हुए, आलिया भट्ट ने इस वर्ष की सूची में शामिल होने पर कहा, '2022 अब तक फिल्मों में मेरे लिए सबसे यादगार वर्ष रहा है- दर्शकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. इस साल मेरी फिल्में और हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ सहयोग करके सम्मानित महसूस कर रही हूं. '

IMDb 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे...
1. धनुष
2. आलिया भट्ट
3. ऐश्वर्या राय बच्चन
4. राम चरण तेजा
5. समांथा रुथ प्रभु
6. ऋतिक रोशन
7. कियारा आडवाणी
8. एन.टी. रामा राव जूनियर
9. अल्लू अर्जुन
10. यश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMDb, IMDb Most Popular Indian Stars Of 2022, Dhanush Alia Bhatt, Aishwarya Rai Bachchan, Year Ender 2022, Alvida 2022, Goodbye 2022, Dhanush, Alia Bhatt, Ram Charan Teja, Samantha Ruth Prabhu, Hrithik Roshan, Kiara Advani, N.T. Rama Rao Jr., Allu Arjun, Yash, Yearender 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com