विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

दो महीने का हुआ इलियाना डिक्रूज का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटो

इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया. इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने तो प्यार दिखाया ही सोशल मीडिया यूजर्स भी प्यारे प्यारे कमेंट किए.

दो महीने का हुआ इलियाना डिक्रूज का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटो
बेटे के साथ पोज देतीं इलियाना
नई दिल्ली:

इलियाना डिक्रूज हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया. अब 1 अक्टूबर को जब उनका बेटा 2 महीने का हो गया तो एक्ट्रेस ने उसे गले लगाते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. रविवार को इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के 2 महीने के होने की खुशी जाहिर करते हुए एक तस्वीर शेयर की. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "2 month already".

इस दिल पिघला देने वाली तस्वीर पर रिएक्ट हुए मलाइका अरोड़ा ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया. जबकि नरगिस फाखरी ने दिल वाली आंखों वाले इमोजी बनाए. नेटिजन्स ने भी मां-बेटे की जोड़ी की तारीफ की और फोटो को 'शानदार' बताया. एक कमेंट में लिखा था, "वाह, कितना प्यारा बच्चा है". एक ने लिखा, "खूबसूरत बच्चा और प्यारी मां". दूसरे ने लिखा, "इतना प्यारा बच्चा". एक ने लिखा, “खूबसूरत तस्वीर मैडम”.

इससे पहले, अपने प्रेमी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बारे में एक लंबा नोट लिखा था. उन्होंने लिखा, “गर्भवती होना एक बहुत ही खूबसूरत आशीर्वाद है… मैंने नहीं सोचा था कि मैं कभी भी इसका अनुभव करने जितनी भाग्यशाली रहूंगी. मैं यह बता नहीं सकती कि आपके अंदर बढ़ रहे जीवन को महसूस करना कितना प्यारा है."

स्वरा भास्कर भी बनीं मां

स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर को बेटी राबिया को जन्म दिया था. अभी हाल में कुछ तस्वीरें शेयर कर स्वरा ने अपनी बेटी के जन्म की खबर शेयर की थी. हाल में उन्होंने बेटी की छठी मनाई इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana D’Cruz, Ileana D’Cruz  instagram, Ileana D’Cruz  pregnancy, Ileana D’cruz Age, Ileana D’cruz Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com