आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और सलमान खान.
- न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आईफा अवॉर्ड्स का रंगारंग आगाज
- पत्नी मीरा राजपूत के साथ स्टाइलिश लुक में दिखे शाहिद कपूर
- सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा ने की आईफा नाइट्स में शिरकत
नई दिल्ली:
न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आईफा अवॉर्ड्स के मुख्य कार्यक्रम का आगाज धूमधाम से शुरू हो चुका है. आईफा के ग्रीन कारपेट पर बॉलीवुड स्टार्स धमाकेदार एंट्री ले रहे हैं. अवॉर्ड नाइट में शाहिद कपूर अपनी स्टाइलिश पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंच चुके हैं. दोनों की क्यूट जोड़ी ने सबकी निगाहें अपने ओर खींच ली हैं. इस दौरान शाहिद ब्लैक सूट और मीरा राजपूत को ऑरेंज गाउन में देखा गया. बी-टाउन का यह कपल ग्रीन कारपेट पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. बता दें कि, पिछले साल आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं. वे आईफा के स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं.
सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्या, दिशा पाटनी, अभय देओल समेत कई सेलेब्स इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनने न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम पहुंच चुके हैं.
तस्वीरों में देखें स्टार्स का लुक...
सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्या, दिशा पाटनी, अभय देओल समेत कई सेलेब्स इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनने न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम पहुंच चुके हैं.
तस्वीरों में देखें स्टार्स का लुक...
बता दें, इस बार आयोजित हो रहे आईफा अवार्ड की खासियत यह है कि इसका सीधा प्रसारण होगा और दुनिया भर के दर्शकों को समारोह देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
साल 2014 में अमेरिका में ही हुआ था आईफा. देखिए आईफा की झलकियों वाला यह वीडियो-
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Iifa 2017, Iifa Awards 2017, Shahid Kapoor, Mira Rajput, Salman Khan, Sonakshi Sinha, Dia Mirza, Iifa Awards Bollywood Stars