धुरंधर और धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं. रणवीर सिंह की फिल्म को दर्शकों मे खूब पसंद किया है. धुरंधर 2 इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने अब तक 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. धुरंधर 2 की कहानी जिस जगह खत्म हुई है, जिसके बाद से कई फैंस को लगता है कि रणीवर सिंह धुरंधर 3 भी लेकर आएंगे. ऐसे में फिल्म की कहानी क्या होगी और कैसी होगी, इसको लेकर एआई ने अपनी कहानी जरूर लिख डाली है. कई तरह के AI टूल ने अपने-अपने तरीके से धुरंधर 3 की कहानी को लिखा है. नीचे पढ़ें धुरधंर 3 की AI से बनी कहानी:
Grok की कहानी
हमजा पाकिस्तान की सबसे सुरक्षित आईएसआई बंकर में घुसता है. वहां “प्रोजेक्ट शैतान” – भारत पर बायो-केमिकल अटैक प्लान चल रहा है. खूनी गैंगवार, हाई-स्पीड चेज़ और बेट्रेयल के बाद हमजा बंकर उड़ा देता है. लेकिन आखिरी ट्विस्ट उसका सबसे करीबी दोस्त गुरबाज़ (नया कैरेक्टर) भी आईएसआई का मिला हुआ था. हमजा घायल होकर भारत लौटता है और कहता है, “धुरंधर कभी खत्म नहीं होता… वो सिर्फ नाम बदलता है.”
ये भी पढ़ें; भूत बंगला के मेकर्स ने किया रुका हुआ भुगतान, वेंडर्स ने लगाया था लाखों रुपये बकाया रोकने का आरोप
Perplexity की कहानी
धुरंधर 3 में जस्किरत सिंह रंगी इस बार सिर्फ दुश्मनों से नहीं, अपने अतीत से भी भिड़ेगा. भारत लौटने के बाद जब उसे लगता है कि सब खत्म हो गया, तभी एक ऐसा हमला होता है जो पूरे देश को हिला देता है. जांच में पता चलता है कि यह किसी एक आतंकी संगठन का खेल नहीं, बल्कि दुश्मन मुल्क, अंडरवर्ल्ड और देश के भीतर बैठे गद्दारों का महा-गठजोड़ है. जस्किरत को फिर बुलाया जाता है, लेकिन इस बार मिशन पर्सनल भी है और नेशनल भी. उसका परिवार निशाने पर है, उसकी वफादारी सवालों में है, और उसके पुराने साथी भी शक के घेरे में हैं.
कहानी में तगड़े संवाद, विश्वासघात, देशभक्ति, और सीटी बजाने लायक एंट्री के पल होंगे. इंटरवल से पहले जस्किरत का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन होगा कि दुश्मन का पूरा नेटवर्क कांप उठेगा. क्लाइमैक्स में वह अकेला दुश्मन के गढ़ में घुसकर मास्टर प्लान तबाह करेगा. लेकिन आखिरी मोड़ पर पता चलेगा कि असली विलेन अभी जिंदा है. फिल्म जस्किरत के इस डायलॉग पर खत्म हो सकती है — “युद्ध खत्म नहीं हुआ… अब बारी हिसाब की है.
Chat GPT की कहानी
धुरंधर 3” की शुरुआत दिल्ली में एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक रैली पर हुए हमले से होती है. पूरे देश में डर और गुस्से का माहौल बन जाता है. सरकार तुरंत इसे सीमा पार आतंकवाद बताती है, लेकिन हमजा अली को कुछ गड़बड़ लगती है.
जांच करते हुए उसे पता चलता है कि हमला सिर्फ शुरुआत थी. असली प्लान देश के अलग-अलग शहरों में दंगे, ब्लैकआउट और आर्थिक अराजकता फैलाकर भारत को अंदर से कमजोर करना है. इस बार दुश्मन बंदूक से ज्यादा मीडिया, साइबर नेटवर्क और सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है. हमजा अब पहले जैसा शांत एजेंट नहीं रहा. “धुरंधर 2” के बाद वह और ज्यादा खतरनाक और बागी हो चुका है. उसे बार-बार रोका जाता है क्योंकि उसके तरीके कानून के खिलाफ हैं, लेकिन वही एक इंसान है जो दुश्मन की चाल समझ पा रहा है.
इंटरवल में बड़ा ट्विस्ट आता है, हमजा को पता चलता है कि दुश्मन किसी बाहरी संगठन से नहीं, बल्कि देश के भीतर बैठे ताकतवर लोगों से जुड़ा है जो सत्ता और पैसे के लिए देश को जलाने को तैयार हैं. सेकंड हाफ पूरी तरह टाइट थ्रिलर और मास एक्शन में बदल जाता है. पुरानी दिल्ली की गलियों से लेकर कश्मीर बॉर्डर तक पीछा, एनकाउंटर और हैंड-टू-हैंड फाइट्स होती हैं. क्लाइमैक्स में हमजा लाइव टीवी पर दुश्मनों का सच सामने लाता है और अकेले पूरे नेटवर्क को खत्म कर देता है. आखिरी सीन में वह घायल हालत में भीड़ में गायब हो जाता है. बिना किसी हीरो वाली एंट्री के, बिल्कुल “धुरंधर” वाले रॉ अंदाज़ में.
Claude की कहानी
हमज़ा अली मजारी (असल नाम जसकिरत सिंह रंगी) ने कराजी के अंडरवर्ड को तबाह किया और 26/11 का बदला लिया. लेकिन भारत का दुश्मन सिर्फ पश्चिम में नहीं पूर्व में भी है. पार्ट 3 की कहानी शुरू होती है 2020 के बाद. एक नई थ्रेट सामने आती है इस बार पाकिस्तान-चाइना- आईएसआई का त्रिकोण. एक साइबर युद्ध नेटवर्क भारत के फाइनेंशल और न्यूकिलीयर सिस्टम को टारगेट कर रहा है. अजय सान्याल अब रॉ के टॉप पर हैं, लेकिन गंभीर बीमार हैं. वे हमजा को आखिरी बार बुलाते हैं. हमजा को इस बार पाकिस्तान नहीं बल्कि बीजिंग के एक शेटो नेटवर्ट में घुसना है. उसकी पहचान खतरे में है, एक पुराना दुश्मन जिंदा निकलता है, और इस बार रॉ खुद डाइवर्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं