विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

क्रिकेट के मैदान पर फिर चला सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान का बल्ला, बॉल बाउंडरी के पार- देखें Video

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.

क्रिकेट के मैदान पर फिर चला सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान का बल्ला, बॉल बाउंडरी के पार- देखें Video
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के क्रिकेट शॉट वीडियो ने मचाया धमाल
  • इब्राहिम अली खान ने फिर चलाया मैदान में अपना जादू
  • इब्राहिम अली खान के क्रिकेट शॉट ने खींचा सबका ध्यान
  • सैफ अली खान के बेटे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फिल्मों से कोसों दूर रहने के बाद भी इब्राहिम अली खान हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वह अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं. अपने वीडियो में इब्राहिम अली खान जबरदस्त अंदाज में शॉट लगाते नजर आ रहे हैं. इन वीडियो को इब्राहिम अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया था, लेकिन वीडियो ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. 

राज कपूर की बेटी और श्वेता बच्चन की सासू मां का निधन, कैंसर से पीड़ित थीं ऋतु नंदा


इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपने वायरल वीडियो में काफी जबरदस्त लग रहे हैं. वीडियो में इब्राहिम अली खान क्रिकेट की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. इब्राहिम अली खान के इन वीडियो को देखकर लगता है कि उनकी क्रिकेट में काफी रूचि है और वह अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं. इस वायरल वीडियो में छोटे नवाब व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक शॉर्ट्स और क्रिकेट हैल्मेट पहने दिखाई दे रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' तो सीएम आदित्यनाथ से बोले अजय देवगन- आप फिल्म देखते तो...


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का क्रिकेट प्रैक्टिस से जुड़ा वीडियो इस कदर सोशल मीडिया पर छाया हो. इससे पहले भी इब्राहिम अली खान अपने कई वीडियो में जबरदस्त अंदाज में बैटिंग करते दिखे थे. इन वीडियो में भी इब्राहिम अली खान लगातार चौके-छक्के मारते नजर आ रहे थे. बता दें कि इब्राहिम अली खान ने धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पढ़ाई की है. हालांकि, उनके करियर को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि बॉलीवुड में एंट्री करेंगे या फिर किसी और फील्ड में जाना पसंद करेंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibrahim Ali Khan, Saif Ali Khan, Amrita Singh, Ibrahim Ali Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com