विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म करके भी इस एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में खरीद लिया घर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिन, जिन्होंने 2014 में फिल्म 'राजा नटवरलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में लीड एक्टर का रोल इमराम हाशमी ने निभाया था.

बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म करके भी इस एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में खरीद लिया घर
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक
  • 2014 में फिल्म 'राजा नटवरलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
  • डेब्यू फिल्म की कमाई से पाकिस्तान में खरीदा घर
  • 1982 की अर्थ फिल्म की रीमेक कर रही हैं हुमैमा
नई दिल्ली: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिन, जिन्होंने 2014 में फिल्म 'राजा नटवरलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में लीड एक्टर का रोल इमराम हाशमी ने निभाया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, लेकिन इस फिल्म में डेब्यू करने वाली हुमैमा मलिक ने हाल ही में बयान दिया है कि इसी फिल्म से इतनी कमाई हो गई कि मैंने अपने लिए घर तक खरीद लिया. हुमैमा ने बॉलीवुड से पहले पाकिस्तान की फिल्म 'देख मगर प्यार से' भी की थी जोकि फ्लॉप साबित हुई थी. बता दें कि अभी हुमैमा पाकिस्तान में महेश भट्ट की 1982 में बनी फिल्म 'अर्थ' की रीमेक फिल्म 'अर्थ 2' कर रही हैं. इस फिल्म में शान शाहिद, मोहिब मिर्जा और उज्मा हसन भी शामिल हैं.

पढ़ें: अच्छी अभिनेत्री हूं, बिकिनी पहनने की जरूरत नहीं : हुमैमा मलिक

पाकिस्तान की फिल्म 'देखो मगर प्यार से' फ्लॉप होने को लेकर हुमैमा ने पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकी लेकिन मैंने अपनी तरफ से बेस्ट दिया था और बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म 'राजा नटवरलाल' से इतनी कमाई कर ली थी कि मैंने अपने लिए घर खरीद लिया. इस फिल्म से मुझे अन्य किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा कमाई करने का मौका मिला. हुमैमा ने यह भी बात बताई कि 18 नवंबर को बर्थडे के दिन भी फिल्म राजा नटवरलाल की शूटिंग की, जोकि मैं उस दिन खुश नहीं थी.

VIDEO: शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

अर्थ 2 की शूटिंग के बारे में बताते हुए हुमैमा ने कहा कि मुझे इस फिल्म में ग्लैमरस रोल मिला है और इसके लिए मैं काफी मेहनत भी कर रही हूं. इस किरदार में कई विभिन्न भूमिकाओं में दिखूंगी और फिल्म की रिलीज के लिए मैं काफी उत्सुक भी हूं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humaima Malick, Raja Natwarlal, Pakistani Actress, Dekho Magar Pyar Say, Arth 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com