विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2021

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान गोवा में बीच किनारे यूं चिल करती आईं नजर, फोटो देख फैन्स ने जमकर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. वहीं से उन्होंने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान गोवा में बीच किनारे यूं चिल करती आईं नजर, फोटो देख फैन्स ने जमकर दी प्रतिक्रिया
सुजैन खान ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. आए दिन सुजैन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. अपने अलग अंदाज और लुक्स की वजह से वो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं इन दिनों वो गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इसी वेकेशन से उन्होंने फैन्स के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर की है. इन फोटो में देखा जा सकता है कि सुजैन बीच साइड का मजा ले रही है. इसी के साथ फोटो में उनके साथ एक डॉगी को भी देखा जा सकता है, जिसके साथ वो खेलती नजर आ रही हैं.

सुजैन खान (Sussanne Khan Photo) ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'जीवन में सबसे अच्छी चीजों के लिए स्वतंत्र हैं'. वहीं इन फोटो पर उनके फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा है 'सो प्रीटी', तो दूसरे ने लिखा है 'वाह वाह बहुत ही सुंदर'. इसी के साथ उनकी इस पोस्ट पर 22 हजार से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं.

बता दें कि ऋतिक रोशन  (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) दोनों इंडस्ट्री के लवेबल कपल में से एक हुआ करते थे. दोनों ने 14 साल साथ में बिताने के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था. हालांकि दोनों अपने दोनों बच्चे रेहान और रिदान की वजह से साथ में दिखाई देते हैं. सुजैन खान अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से सुर्खियो में रहती हैं. सुजैन खान बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बिटिया हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Sussanne Khan Photo, Sussanne Khan Post, Sussanne Khan Pics, Sussanne Khan In Goa, Sussanne Khan Age, Sussanne Khan And Hrithik Roshan, Sussanne Khan Dog, Sussanne Khan Instagram, Hrithik Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com