विज्ञापन

ऋतिक रोशन की बहन की मौत के डर ने बदली जिंदगी, शेयर की वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की चौंकाने वाली फोटो

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बताया कि मौत के डर ने उनकी जिंदगी बदली और 'फैट से फिट' होने का सफर शुरू हुआ. 

ऋतिक रोशन की बहन की मौत के डर ने बदली जिंदगी, शेयर की वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की चौंकाने वाली फोटो
ऋतिक रोशन की बहन ने शेयर किया वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन
नई दिल्ली:

मनोरंजन जगत के सितारे खुद को फिट रखने के साथ-साथ अपने परिवार को भी हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं. अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन और फिल्म प्रोड्यूसर सुनैना रोशन आज भले ही कितनी फिट नजर आती हैं, लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब बढ़ते वजन होने की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. गुरुवार को सुनैना ने इंस्टाग्राम पर 'पहले और बाद' के ट्रांसफॉर्मेशन की एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने प्रशंसकों को अपने शारीरिक और मानसिक बदलाव की एक झलक पेश की.

सुनैना को थी गंभीर बीमारी

सुनैना ने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे एक गंभीर बीमारी के कारण वे अस्पताल में भर्ती होने से उनकी जिंदगी में बदलाव आया. इस कोलाज में उनकी यात्रा की शुरुआत की एक पुरानी तस्वीर के साथ-साथ एक हालिया तस्वीर भी दिखाई देती है, जिसमें वह फिट और स्वस्थ नजर आ रही हैं. सुनैना ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "भारी वजन होने से लेकर फिट रहने तक का सफर मैंने सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुरू किया था. असल बदलाव तब शुरू हुआ, जब मैं पीलिया की वजह से अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी थी और बहुत डर गई थी. डर इस बात का था कि मैंने अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था. साथ ही, कहीं मैं अपनों के साथ मौजूद न रह पाऊं. फिर वही डर मेरी ताकत बन गया."

ये भी पढ़ें- मुगल ए आजम के प्रीमियर का 64 साल पुराना वीडियो, एक करोड़ में बना था गाना, 105 बार लिखे गए बोल

ऋतिक रोशन की बहन ने नहीं मानी हार 

सुनैना ने बताया कि उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे धीरे शुरुआत से शरीर को फिट कर लिया. उन्होंने अपनी यात्रा को याद करते हुए लिखा, "मेरे लिए ये यात्रा आसान नहीं थी. कई दिन ऐसे आए, जब हार मानने का मन हुआ. शरीर दर्द करता था, ऊर्जा खत्म हो जाती थी और वजन भी कम नहीं होता था. इन सबके बीच मैं फिर भी लगी रही, क्योंकि मुझे समझ आ गया था कि सबसे बड़ी लड़ाई शरीर की नहीं, दिमाग की होती है." उन्होंने आगे लिखा, "असली बदलाव तब महसूस हुआ, जब मैंने अपनी सोच को बदला और वही बदलाव शरीर में देखने को मिला क्योंकि हमारा शरीर बिल्कुल वैसा ही चलता है, जैसा हम सोचते हैं."

वजन कम करने की ठानी

Latest and Breaking News on NDTV

सुनैना ने बताया कि वजन कम करने का सबसे बड़ा मकसद तो ताकत, सहनशक्ति, अनुशासन, घर का हेल्दी खाना और एक बेहतर जिंदगी, ये सब पाना था. उन्होंने लोगों को मोटिवेट करते हुए लिखा, "आपका शरीर आपकी हर सोच को सुनता है, अपने साथ धैर्य रखो, लगातार मेहनत करते रहो और सबसे जरूरी, अनुशासन बनाए रखो. उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए बताया कि परफेक्ट बनने के पीछे न भागे. उन्होंने लिखा, "किसी भी कार्य को पूरा करने तक रुके नहीं; मुझे इंतजार है उस नए इंसान को देखने का, जो आप बनने वाले हैं." 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया पहला शो, बाद में बनीं बॉलीवुड की सुपरस्टार, शादी के बाद 8 साल का लिया ब्रेक, आज भी फैंस का इनके लिए धड़कता है दिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com