विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

ऋतिक रोशन ने शेयर की स्टाइलिश फोटो तो एक्स वाइफ सुजैन खान बोलीं- 21 के लग रहे हो...

ऋतिक रोशन ने अपनी एक स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस फोटो में वह अपनी बेहतरीन फिजीक को दिखा रहे हैं. उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने इस फोटो पर मजेदार कमेंट किया है.

ऋतिक रोशन ने शेयर की स्टाइलिश फोटो तो एक्स वाइफ सुजैन खान बोलीं- 21 के लग रहे हो...
ऋतिक रोशन की फोटो पर सुजैन खान ने किया कमेंट
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन ने अपनी एक स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस फोटो में वह अपनी बेहतरीन फिजीक को दिखा रहे हैं. लेकिन ऋतिक रोशन ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इस पर बहुत ही मजेदार कमेंट पढ़ने को मिलेंगे. ऐसा ही कुछ उस समय हुआ जब उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने इस फोटो पर कमेंट किया. ऋतिक रोशन की इस फोटो पर अनिल कपूर ने भी कमेंट किया है. इस तरह ऋतिक रोशन अपनी फिजीक से एक बार फिर सबका दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. 

ऋतिक रोशन ने अपनी इस शर्टलेस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'गुड कैच...' इस फोटो में ऋतिक रोशन ने टोपी और गॉगल्स पहने रखे हैं और उनका अंदाज बहुत ही कमाल का लग रहा है. इस फोटो पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, '21 के लग रहे हो...' सुजैन खान के इस कमेंट को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर फैन्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं. 

सुजैन खान के अलावा अनिल कपूर ने भी ऋतिक रोशन की इस फोटो पर कमेंट किया है. अनिल कपूर ने ऋतिक की फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा है, 'लगातार पैमाने को और ऊपर लेकर जा रहे हो.' इस तरह ऋतिक रोशन की फोटो की जमकर तारीफ हो रही है और फैन्स के कमेंट करने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Photos, Sussanne Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com