विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2023

इवेंट में गिरते गिरते बचीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, VIDEO देखकर लोग बोले- खुद की गलती होने के बावजूद...

एक इवेंट में शिरकत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सुजैन गिरने से बाल बाल बचती हुई नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन कमेंट पर शेयर करते दिख रहे हैं. 

इवेंट में पहुंची सुजैन खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां वह अपने अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सुजैन गिरने से बाल बाल बचती हुई नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन कमेंट पर शेयर करते दिख रहे हैं. 

दरअसल, हाल ही में सुजैन खान मुबंई के एक इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बार्बी डॉल की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं फैंस उनके लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे थे. लेकिन इस इवेंट के दौरान सुजैन खान ब्लैक ड्रैस के साथ पहनी हील्स में लड़खड़ाती हुई नजर आईं, जिसके कारण वह गिरने से बाल बाल बचती दिखीं. इस दौरान उनके चेहरे पर डर साफ देखने को मिला. हालांकि उन्होंने इस ऊप्स मोमेंट को भुलाकर पैपराजी के सामने पोज भी दिए. 

सुजैन खान की यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स  उनके लिए चिंता जाहिर करते नजर आए. हालांकि कुछ यूजर्स ने उनका मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा,' खुद की गलती होने के बाद भी जमीन पर देख रही हैं.' वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, 'छेद कर दिया जमीन में.' ऐसे ही कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है.

o891t1dg

बता दें, ऋतिक और सुजैन की दिसंबर 2000 में शादी हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे रेहान और रिदान हैं. इसके बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था. वहीं अब अलग होने के बावजूद अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं. जहां ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं तो वहीं सुजैन, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर दोनों शेयर करते रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Sussanne Khan Video, Sussanne Khan Trolled, Sussanne Khan Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Ex Wife, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Ndtv News In Hindi, Bollywood News, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com