विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2019

ऋतिक रोशन ने पूरी की दीपिका पादुकोण की विश, यूं खिलाई चॉकलेट...Video हुआ वायरल

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ख्वाहिश पूरी, अब वायरल हो रहा है वीडियो.

ऋतिक रोशन ने पूरी की दीपिका पादुकोण की विश, यूं खिलाई चॉकलेट...Video हुआ वायरल
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण और ऋतिक का वीडियो हुआ वायरल
  • ऋतिक ने दीपिका को खिलाई चॉकलेट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सपुरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की दिली ख्वाहिश पूरी कर रहे हैं. दरअसल, बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Video) हाल ही में, रोहिणी अय्यर की हाउस पार्टी में पहुंचे. अब इस पार्टी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण को चॉकलेट खिलाते नजर आ रहे हैं. 

साउथ के सुपरस्टार ने दिया 'भारत बचाओ' का नारा, कहा- पहले वे मुस्लिमों को छांटेंगे, फिर ईसाइयों को और फिर...


एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद भी आ रही है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन, दीपिका को बड़े ही प्यार से केक खिला रहे हैं. इस वीडियो को ऋतिक के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, "दीपिका की इच्छा पूरी हुई. ऋतिक ने दीपिका को रोहिणी अय्यर की हाउस पार्टी में खूब सारी चॉकलेट खिलाई." बता दें, ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अभी तक कोई भी फिल्म साथ नहीं की है. हालांकि, अब आखिरकार यह दोनों फिल्म 'रामायण' में साथ नजर आएंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Hrithik Roshan And Deepika Padukone Video Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com