Hrithik Roshan and Saba Azad Photo: ऋतिक रोशन फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. वह बीते तीन सालों से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. ऋतिक रोशन और सबा आजाद को अक्सर साथ में देखा जाता है. दिग्गज एक्टर सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर कर अपने दिल की बात भी करते रहते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर सबा आजाद संग तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने एक सावधानी बरती है. जो उनके फैंस को निराश कर सकती है.
ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और सबा आजाद का बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है. उन्होंने यह तस्वीर अपने रिश्ते के तीन साल पूरे होने पर शेयर की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने सबा आजाद रिश्ते के तीन साल पूरे होने पर बधाई दी है. हालांकि एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग तस्वीर शेयर करते हुए कमेंट बॉक्स को बंद रखा है, जिसके चलते उनकी पोस्ट पर किए फैंस और दोस्तों के कमेंट नजर नहीं आ रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ऋतिक, सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में नजर आए. वह जल्द ही वॉर 2 में मेजर कबीर के रोल में वापसी करेंगे. यह जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी. सबा की बात करें तो वो पिछले साल अमेजन प्राइम मिनी सीरीज की वेब-सीरीज 'हूज योर गाइनैक' और 'म्यूजिकल सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं