विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

हॉरर फिल्म 'पुराना मंदिर' और 'पुरानी हवेली' के डायरेक्टर का निमोनिया से हुआ निधन, 67 वर्ष के थे श्याम रामसे

बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्म निर्माता श्याम रामसे (Shyam Ramsay) का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. श्याम रामसे ने 'पुराना मंदिर' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में बनाई थीं.

हॉरर फिल्म 'पुराना मंदिर' और 'पुरानी हवेली' के डायरेक्टर का निमोनिया से हुआ निधन, 67 वर्ष के थे श्याम रामसे
हॉरर फिल्म 'पुराना मंदिर' के डायरेक्टर श्याम रामसे (Shyam Ramsay) का निधन
  • 'पुराना मंदिर' के डायरेक्टर का निधन
  • 67 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
  • कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्म निर्माता श्याम रामसे (Shyam Ramsay) का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. हॉरर फिल्म डायरेक्टर श्याम रामसे (Shyam Ramsay) काफी दिनों से अंधेरी के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अपनी आंखिरी सांसें लीं. इस बात की जानकारी खुद श्याम रामसे (Shyam Ramsay) के भतीजे ने दी है. उनके भतीजे अमित ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ था और आज ही करीब 5 बजे उनका निधन हुआ है. 

बैलून देख मचल गए तैमूर अली खान, फिर मासूमियत के साथ की यह डिमांड- देखें Video

इस बारे में बताते हुए श्याम रामसे (Shyam Ramsay) के भतीजे अमित ने कहा, "बहुत ही दुख के साथ हमें आपको यह बताना पड़ राह है कि श्याम रामसे का निधन हो गया है. उन्हें कई दिन पहले निमोनिया हुआ था. आज ही सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया. बता दें कि श्याम रामसे (Shyam Ramsay) से पहले उनके भाई तुलसी रामसे का भी बीते साल दिसंबर में निधन हो गया था. दोनों ही भाई बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के लिए खूब जाने जाते थे. 

Neha Kakkar Video: नेहा कक्कड़ ने 'आशिक बनाया' सॉन्ग से स्टेज पर मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो

श्याम रामसे (Shyam Ramsay) ने हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर के दौरान पुराना मंदिर (1984), अंधेरा (1975), सबूत (1980), पुरानी हवेली (1989), धुंध: द फॉग (2003) और कोई है जैसी कई फिल्में बनाई हैं. श्यामा रामसे के अलावा उनके भाई तुलसी ने वीराना फिल्म बनाई थी.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shyam Ramsay, Shyam Ramsay Death, Shyam Ramsay Dies, Shyam Ramsay Passed Away, Horror Film Director Shyam Ramsay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com