विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2022

सिंगर, रैपर यो यो हनी सिंह को टीना थडानी में मिला नया प्यार, हनी 3.0 सिर्फ तुम्हारे लिए

सिंगर, रैपर यो यो हनी सिंह को फिर से प्यार मिल गया है और वह इसे लेकर काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी प्रेमिका टीना थडानी के जन्मदिन पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की. दोनों ने हाल ही में पेरिस का ट्रिप गाने पर साथ काम किया है.

सिंगर, रैपर यो यो हनी सिंह को टीना थडानी में मिला नया प्यार, हनी 3.0 सिर्फ तुम्हारे लिए
सिंगर, रैपर यो यो हनी सिंह को टीना थडानी में मिला नया प्यार
नई दिल्ली:

सिंगर, रैपर यो यो हनी सिंह को फिर से प्यार मिल गया है और वह इसे लेकर काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी प्रेमिका टीना थडानी के जन्मदिन पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की. दोनों ने हाल ही में पेरिस का ट्रिप गाने पर साथ काम किया है. फोटो में हनी सिंह मिरर सेल्फी क्लिक कर रही टीना के करीब खड़े हैं. जहां गायक नीले रंग की बॉम्बर जैकेट और जींस में कैजुअल लग रहा हैं, वहीं टीना ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी है.  तस्वीर को शेयर करते हुए सिंगर ने इसे कैप्शन दिया, "जन्मदिन मुबारक हो जाना @tinathadani." टीना ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर बहुत सारे पिंक दिल वाले इमोजी के साथ उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिया है.

हनी सिंह ने हाल ही में कहा कि वह एक मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे हैं. दिल्ली में एक इवेंट में उन्होंने टीना को 'मेरी गर्लफ्रेंड बताया और कहा, "मेरी गर्लफ्रेंड बैठी है टीना. इसने मुझे ये नाम दिया है. इसने मुझे हनी 3.0 नाम दिया है. यह मेरी तीसरी गर्लफ्रेंड है. हनी ने सितंबर में पूर्व पत्नी शालिनी तलवार के साथ अपने तलाक को अंतिम रूप देने के तीन महीने बाद टीना के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया है. इस साल की शुरुआत में अलग होने के समय हनी ने अपने नए एल्बम 3.0 की घोषणा की थी.

गायक ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें 'यो यो हनी सिंह कहां है?' और 'क्या वह संगीत बना पाएगा?' जैसे अखबारों की कटिंग्स थे. उन्होंने कहा, "उन्हे लगता था मैं वापस नहीं आऊंगा, म्यूजिक तो बिल्कुल नहीं कर पाऊंगा, लेकिन तुम्हारे प्यार ने मुझे मजबूर किया, वापस आने के लिए. हनी 3.0 एक नया वर्जन, एक एल्बम तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Singh Wishes Girlfriend Tina Thadani, Tina Thadani Birthday, Honey Singh Latest Song, Honey Singh Age, Honey Singh Biopic, Honey Singh News, Honey Singh Girlfriend Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com