लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किए गए 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (British Academy Film Awards) सेरेमनी में मौजूद हर भारतीय की आंखें उस वक्त नम हो गईं जब विदेशी मंच में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई. धर्मेंद्र ने साल 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन उनके जाने के बाद भी उन्हें अलग-अलग तरह से याद किया जा रहा है. बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जिनमें जैसी वारे कुछ कलाकारों को ट्रिब्यूट देती नजर आ रही हैं उन कलाकारों में धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है.
कैसे दी गई धरम पाजी को श्रद्धांजलि

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जेसी वेयर स्टेज पर बारबरा स्ट्रेसैंड का गाना 'द वे वी वेयर' गाकर फिल्म की दुनिया के उन लोगों को श्रद्धांजलि दे रही हैं, जो पिछले साल गुजर गए. इस मेमोरियम सेगमेंट में जैसी ने डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, टेरेंस स्टैम्प, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लालो शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसे आइकॉन को याद किया गया. इनके सबके बीच उन्होंने इंडियन एक्टर धर्मेंद्र का भी जिक्र किया.
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की BAFTA में हो रही चर्चा, GUCCI गाउन में लगाए चार चांद, मंच पर कहा 'नमस्कार'
Jessie Ware performing "The Way We Were" during 'In Memoriam' segment.#EEBAFTAs pic.twitter.com/E2CYnG4f2x
— Enjoy The Music (@EnjoyTheMusic9) February 22, 2026
बाफ्टा अवॉर्ड में इस हिंदी फिल्म का बजा डंका
बाफ्टा 2026 के विनर्स में फरहान अख्तर की प्रोड्यूस की गई भारतीय फिल्म ‘बूंग' के हाथ बड़ी जीत लगी है. मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग' को बड़ी जीत हासिल हुई है. यह फिल्म इस साल BAFTA में अकेली इंडियन नॉमिनी थी. वहीं ‘बूंग' ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास भी रच दिया है. फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं वहीं फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है. लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए इस इवेंट में अवॉर्ड लेने के लिए मेकर्स भी मौजूद थे, जिसमें फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स भी शामिल थे.
ये भी पढ़ें- BAFTA 2026 full winners list: भारत की इस फिल्म के हाथ लगी बड़ी जीत, इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं