विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

धर्मेंद्र का ऑस्कर में जिक्र न होने पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं- ‘यह बेहद शर्म की बात है, उन्हें नजरअंदाज किया गया’

हेमा मालिनी ने कहा, "यह बेशक शर्म की बात है. यह उनके लिए शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज कर दिया, जो दुनिया के कई हिस्सों में, कई लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं. धरम जी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था."

धर्मेंद्र का ऑस्कर में जिक्र न होने पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं- ‘यह बेहद शर्म की बात है, उन्हें नजरअंदाज किया गया’
धर्मेंद्र का ऑस्कर में जिक्र न होने पर क्यो बोलीं हेमा मालिनी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'हीमैन' ने पिछले साल नवंबर में 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी. वह भले ही इस दुनिया मे नहीं है लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं. देश-दुनिया के कई सम्मान उन्हें मरणोपरांत मिले हैं. पिछले महीने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स के दौरान, BAFTA ने अपने 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेक्शन में दिवंगत भारतीय सुपरस्टार धर्मेंद्र को सम्मानित किया. लेकिन आज 98वें एकेडमी अवार्ड्स के दौरान जब धरम जी का ज़िक्र नहीं हुआ, तो पूरे भारत फैंस के लिए यह काफी चौंकाने वाली बात थी. धर्मेंद्र को मनोज कुमार के साथ, ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूची में तो सम्मानित किया गया था, लेकिन लाइव टीवी प्रसारण के दौरान उन्हें नजरअंदाज किए जाने से फैंस निराश हैं. इसे लेकर अब धर्मेंद्र की पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘धरम जी को नहीं पड़ता फर्क'

'बॉलीवुड हंगामा' के साथ बातचीत में, हेमा मालिनी ने कहा, "यह बेशक शर्म की बात है. यह उनके लिए शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज कर दिया, जो दुनिया के कई हिस्सों में, कई लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं. धरम जी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था."

हालांकि, हेमा ने आगे कहा कि धर्मेंद्र को ऑस्कर की ओर से नज़रअंदाज़ किए जाने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता. उन्होंने समझाया, "उन्हें अपने जीवनकाल में कभी ज़्यादा अवार्ड नहीं मिले. तो उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? हम दोनों, हम अपने देश में मिले प्यार से ही खुश थे. लेकिन अवार्ड हमेशा उनसे दूर ही रहे. यहां तक कि मुझे भी 'लाल पत्थर' और 'मीरा' में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई अवार्ड नहीं मिला."

फैंस हुए नाराज

ऑस्कर के लाइव प्रसारण के बाद, कई भारतीय इंटरनेट यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर आकर धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर अपनी निराशा ज़ाहिर की. अकादमी अवॉर्ड्स की ऑनलाइन आलोचना करते हुए, धर्मेंद्र के एक नाराज़ फ़ैन ने ट्वीट किया, “#Oscars या बस एक हॉलीवुड PR शो?”.  सिनेमा में 60 साल बिताने के बाद भी बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र को 'In Memoriam' श्रद्धांजलि में नज़रअंदाज़ करना शर्मनाक है. अगर आप हमारे दिग्गजों का सम्मान नहीं कर सकते, तो प्रियंका का इस्तेमाल सिर्फ़ अपनी पब्लिसिटी के लिए करना बंद करें. यह सच में इंटरनेशनल नहीं है”. जबकि एक अन्य इंटरनेट यूजर ने कहा, “Oscars में उन लोगों की लिस्ट दिखाई गई जिनका पिछले साल निधन हो गया था, फिर भी धर्मेंद्र का ज़िक्र नहीं किया गया—एक ऐसे दिग्गज भारतीय अभिनेता जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित कर दिया. जब हमारे दिग्गजों को कोई पहचान ही नहीं मिलती, तो इतना शोर-शराबा क्यों? आख़िरकार, यह मुख्य रूप से एक हॉलीवुड शो है, सच में इंटरनेशनल नहीं. #Oscars.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Hema Malini, Oscar, Oscar Awards, 98th Academy Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com