विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2021

मिस यूनिवर्स के होस्ट ने हरनाज संधू से स्टेज पर निकलवाई थी बिल्ली की आवाज, फैन्स का यूं फूटा गुस्सा

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत चुकी हैं. लेकिन मिस यूनिवर्स मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और इस पर फैन्स के गुस्से भरे रिएक्शन भी आ रहे हैं.

मिस यूनिवर्स के होस्ट ने हरनाज संधू से स्टेज पर निकलवाई थी बिल्ली की आवाज, फैन्स का यूं फूटा गुस्सा
हरनाज संधू से मिस यूनिवर्स मुकाबले में पूछा गया यह अटपटा सवाल
नई दिल्ली:

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत चुकी हैं. लेकिन मिस यूनिवर्स मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और इस पर फैन्स के गुस्से भरे रिएक्शन भी आ रहे हैं. यह वीडियो हरनाज संधू का है जिसमें इस मुकाबले के होस्ट स्टीव हार्वे उनसे सवाल पूछते हैं. लेकिन यह सवाल इतना अजीबोगरीब था कि इसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी खूब देखा जा रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होस्ट स्टीव हार्वे इस मुकाबले में विभिन्न देशों से आई कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछ रहे हैं. वह उनसे उनके हुनर के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन स्टीव हार्वे जब हरनाज संधू से पूछते हैं, 'मैंने सुना है कि आप कुछ जानवरों की बहुत ही शानदार आवाज निकालती हैं. तो आप जिसमें सबसे बढ़िया हैं वह सुनाएं.'

स्टीव हार्वे का यह सवाल सुनकर हरनाज संधू भी झेंप जाती हैं और कहते हैं, 'ओह माय गॉ, स्टीव, मैं ऐसा कुछ वर्ल्ड स्टेज पर करने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रही थी. मेरे पास इसे करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.' इसके बाद वह बिल्ली की तरह म्याऊं म्याऊं करने लगती हैं. इस तरह यह उनके लिए बहुत ही अजीब पल था. इस तरह इस वीडियो को लेकर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harnaaz Sandhu, Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021, Miss Universe 2021, Steve Harvey, Harnaaz Sandhu Instagram, Harnaaz Sandhu Miss India, हरनाज संधू, मिस यूनिवर्स 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com