विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

गुरु रंधावा पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3 की चर्चा के बीच दिखाया था गुस्सा

दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3 की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच गुरु रंधावा ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उन्होंने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है. 

गुरु रंधावा पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3 की चर्चा के बीच दिखाया था गुस्सा
गुरु रंधावा ने डिएक्टिवेट किया एक्स अकाउंट
  • दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' विवादों में घिरी है.
  • फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर शामिल हैं.
  • गुरु रंधावा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया.
  • रंधावा ने अपनी विवाद न बढ़ाने की सलाह दी.
नई दिल्ली:

पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3' विवादों में घिरी हुई है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अन्य एक्टर्स की मौजूदगी को लेकर देश भर में इसका विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गया है, जो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने भारतीय होने और कैसे भारत ने महान कलाकारों को जन्म दिया है, के बारे में लिखा है. वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना ​​है कि यह दिलजीत दोसांझ पर एक मजाक था. लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने एक्स पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बाद ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है. 

गुरु रंधावा ने लिखा, लख परदेसी होई. अपना देश नहीं भंदी दा. जेहरे मुल्क दा खाये उस दा बुरा नहीं मांगी दा. भले ही अब आपकी नागरिकता भारतीय न हो लेकिन आप यहां पैदा हुए हैं कृपया इसे याद रखें. इस देश ने महान कलाकारों को जन्म दिया है और हम सभी को इस पर गर्व है. कृपया जहां आप पैदा हुए हैं उस पर गर्व करें. बस एक सलाह है. अब फिर से विवाद शुरू न करें और भारतीयों को बरगलाना शुरू न करें. PR कलाकारों से बड़ा है"  

Latest and Breaking News on NDTV

इस पोस्ट को शेयर करते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू किया. वहीं एक यूजर ने लिखा, दिलजीत फेक इंडियन, वहीं कुछ यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया है. जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. हालांकि इसी बीच उन्होंने अपने एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है, जिसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं. 

गौरतलब है कि ‘सरदार जी 3' 27 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन यह फिल्म भारत में प्रदर्शित नहीं होगी. दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल विदेशों में रिलीज होगी. ट्रेलर भारत में यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है और दर्शकों को “यह वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं है” का मैसेज दिखता है.फिल्म का पाकिस्तान में रिलीज होना, खासकर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट जैसे शहरों में, भारतीय प्रशंसकों के गुस्से को और भड़का रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'शर्मनाक' और 'राष्ट्रविरोधी' बता रहे हैं. 'सरदार जी 3' फिल्म और दिलजीत को बॉयकॉट करने की मांग इंटरनेट पर तेजी हो गई है. एआईसीडब्ल्यूए से पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी दिलजीत पर बैन लगाने की मांग की है.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Terror Attack, Diljit Dosanjh, Sardaar Ji 3, Guru Randhawa, Pakistani Artists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com