विज्ञापन

'गनमास्टर जी9' है कौन? जिसका मिथुन चक्रवर्ती से है कनेक्शन, इमरान हाशमी निभा रहे खतरनाक किरदार

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' टीजर रिलीज हो गया है. लेकिन आप जानते हैं इसका मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन है. जानिए इस कल्ट हीरो की पूरी कहानी.

'गनमास्टर जी9' है कौन? जिसका मिथुन चक्रवर्ती से है कनेक्शन, इमरान हाशमी निभा रहे खतरनाक किरदार
Gunmaster G9 Teaser रिलीज, लेकिन ये है कौन जिसका मिथुन से है पुराना नाता
youtube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड उसी दौर में लौट रहा है जिसको वो भूलता जा रहा था और जनता से उसका कनेक्ट भी खत्म हो रहा है. फिर वही पुराना दौर लौट रहा है जिसमें एक हीरो है और जो बुरे लोगों से लड़ता है. ढिनचैक लाइफ जीता है. इसकी एक झलक जहां कुछ दिन पहले रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2 में मिली तो अब इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी9' के टीजर में भी इसकी झलक मिली है. यानी अब लौट रहा है बॉलीवुड का झकास हीरो जो इश्क की खातिर कुछ भी करेगा. अब सवाल ये पैदा होता है कि ये 'गनमास्टर जी9' है कौन? आइए जानते हैं पूरी कहानी. 

मिथुन का आइकॉनिक किरदार

1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुरक्षा' में मिथुन चक्रवर्ती ने सीबीआई अफसर गोपीनाथ का किरदार निभाया था, जिसका कोडनेम था गनमास्टर जी9. यह भारतीय सिनेमा का अपना जेम्स बॉन्ड था. फिल्म में मिथुन स्टाइलिश सूट में, गैजेट्स के साथ और एक्शन सीक्वेंस में नजर आए. बप्पी लाहिड़ी का म्यूजिक, कार चेस, विलेन डॉक्टर शिवा और शिव शक्ति ऑर्गनाइजेशन जैसी कहानी ने इसे कल्ट क्लासिक बना दिया. बाद में 1981 की ‘वारदात' में भी मिथुन ने यही किरदार दोहराया. फिल्म में सस्ते लेकिन मजेदार स्पेशल इफेक्ट्स, डांस नंबर और थ्रिल्स थे, जो उस दौर के दर्शकों को बेहद पसंद आए. फिल्म के डायरेक्टर रविकांत नगाईच थे.

20 साल बाद एक साथ आशिक बनाया आपने की टीम

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास 'सुरक्षा' और गनमास्टर जी9 के आईपी राइट्स है. उन्होंने आदित्य दत्त की कहानी के साथ इस टाइटल को मैच किया. नई फिल्म में इमरान हाशमी जी9 के रोल में नजर आएंगे. यह क्लासिक स्पाय फिल्मों को ट्रिब्यूट है, जिसमें एक्शन, रोमांस, म्यूजिक और फैमिली एलिमेंट्स का मिक्स है. जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं. बताया जा रहा है कि अपारशक्ति विलेन का किरदार निभा रहे हैं.

यह फिल्म 20 साल बाद ‘आशिक बनाया आपने' (2005) की टीम को फिर से एक साथ लाई है, इमरान हाशमी, डायरेक्टर आदित्य दत्त और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया. हिमेश एक गाना इमरान के लिए गाएंगे भी. शूटिंग मुंबई में कार एक्शन सीक्वेंस, उत्तराखंड (ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार) और दिल्ली में हुई है.  

नॉस्टेल्जिया और नई पीढ़ी का मेल

'गनमास्टर जी9' सिर्फ रीमेक नहीं, बल्कि पुरानी यादों को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करने वाली फिल्म है. मिथुन के फैंस और इमरान के युवा दर्शक दोनों को यह आकर्षित करेगी. 27 नवंबर 2026 को यह एक्शन-रोमांस पैकेज पर्दे पर आएगी. क्या इमरान मिथुन के किरदार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे? इस सवाल का जवाब बहुत मजेदार रहने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gunmaster G9 Teaser, Emraan Hashmi, Mithun Chakraborty, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com