विज्ञापन

फिल्म मेकर्स का खतरनाक मार्केटिंग स्टंट, 2 घंटे तक लकड़ी के बीम पर खड़े होकर दिखाई फिल्म, गिरे तो स्क्रीनिंग से बाहर

2 सितंबर को सिनेमाघरों में ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है जिसमें ऊंचाई और इंसानी जज्बे की कहानी दिखाई जाएगी. अब इस तरह की फिल्म की स्क्रीनिंग को मेकर्स ने कुछ ऐसे तरीके से पेश किया कि वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

फिल्म मेकर्स का खतरनाक मार्केटिंग स्टंट, 2 घंटे तक लकड़ी के बीम पर खड़े होकर दिखाई फिल्म, गिरे तो स्क्रीनिंग से बाहर
2 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म की खतरनाक स्क्रीनिंग
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्मों की कहानी कुछ हटकर रहती है और ट्रीटमेंट तो उससे भी अलग. लेकिन अब तो इन फिल्मों की स्क्रीनिंग का तरीका भी हर दिन के साथ कुछ अनोखा ही होता जा रहा है. लॉस एंजिल्स में लायंसगेट ने अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'फॉल 2: डेडपॉइंट' के लिए कुछ ऐसी ही रोमांचक इमर्सिव स्क्रीनिंग रखी. जिसने सिनेमा देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं और साफ दिख रहा है कि दर्शकों को लगभग दो घंटे तक लकड़ी के ऊंचे प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर पूरी फिल्म देखनी पड़ी. कुछ लोग इसे सहन नहीं कर पाए और स्क्रीनिंग से बाहर हो गए.

ब्रैंडन डेविस ने के शख्स ने इस अनुभव को शेयर करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'फिल्म देखने का अब तक का सबसे अजीबोगरीब तरीका. कुछ लोग इसे पूरा नहीं कर पाए.' उनके साथ पोस्ट किए गए वीडियो में थिएटर के अंदर की तस्वीरें हैं, जहां लोग हार्नेस लगाए बीम पर खड़े हैं, चारों ओर पौधे और लाइटिंग से माहौल बनाया गया है. डेविस ने बताया कि पैरों में दर्द तो हुआ, लेकिन मजा भी बहुत आया.

लायंसगेट का मकसद फिल्म के मूल थीम, ऊंचाई का डर, संतुलन और सर्वाइवल का लाइव एक्सपीरियंस करवाना था. फिल्म में थाईलैंड के माउंट क्वान पर दो पर्वतारोही हजारों फीट ऊंचाई पर फंस जाती हैं. इसी को कैप्चर करने के लिए दर्शकों को संकरी ऊंची बीम पर खड़ा रखा गया. नियम साफ था, अगर कोई गिर जाए या बीम छोड़ दे, तो उसे थिएटर से बाहर निकाल दिया जाएगा. वीडियो फुटेज में लोग हार्नेस पहने बीम पर बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 55 साल पहले न्यू ईयर पर रिलीज हुआ था किशोर कुमार का 'ले लो चूड़ियां, नीली पीली लाल रंग आसमानी' गाना

यह लायंसगेट का दूसरा ऐसा प्रयोग है. इससे पहले उन्होंने 'द लॉन्ग वॉक' की स्क्रीनिंग में दर्शकों को ट्रेडमिल पर चलते हुए फिल्म दिखाने का आइडिया पेश किया था. कई फैंस ने इसे 'पर्फेक्ट मार्केटिंग' स्टंट बताया. एक यूजर ने लिखा, 'अब यही तरीका होना चाहिए हॉरर फिल्मों को प्रमोट करने का. वर्टिगो का अनुभव फिल्म देखने से पहले ही दे देना पूरी तरह से खुराफाती मार्केटिंग है.'

'फॉल 2: डेडपॉइंट' फिल्म फॉल (2022) का सीक्वल है, जिसमें दो दोस्त एक ऊंचे टॉवर पर फंस जाते हैं. नई फिल्म को स्पाइरिग ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है. लीड रोल में हैरिएट स्लेटर, अरसेमा थॉमस और टॉम ब्रिटनी हैं. कहानी थाईलैंड के पहाड़ों में खतरनाक क्लाइंबिंग पर फोकस है, जहां हर पल जान का खतरा है. फिल्म 2 सितंबर 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fall 2 Deadpoint, Hollywood, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height