विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2021

गुल पनाग ने उमस भरी गर्मी में की 5 किलोमीटर की रनिंग, बोलीं- ये एक थेरेपी जैसा है... देखें Photo

गुल पनाग का हालिया पोस्ट इस बात को साबित करता है कि एक्ट्रेस अच्छी फिटनेस के लिए कितनी मेहनत करती हैं.

गुल पनाग ने उमस भरी गर्मी में की 5 किलोमीटर की रनिंग, बोलीं- ये एक थेरेपी जैसा है... देखें Photo
गुल पनाग का पोस्ट हुआ वायरल
  • गुल पनाग ने फिटनेस पोस्ट किया शेयर
  • उमस भरी गर्मी में की रनिंग
  • बोलीं- 'रनिंग करके मुझे अच्छा फील होता है'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो अकसर अपनी फिटनेस जर्नी को फैन्स के बीच शेयर करती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है. गुल पनाग ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रनिंग मोड में नजर आ रही हैं. गुल पनाग इस फोटो में सिर पर कैप और आंखों में चश्मा लगाए कैजुअल लुक में एक फिटनेस ट्रेनर की तरह दिखाई दे रही हैं. उन्होंने फोटो को शेयर कर बताया है कि उमस भरी गर्मी में भी उन्होंने आज 5 किलोमीटर की रनिंग की है. गुल पनाग कितनी फिटनेस फ्रीक हैं इस पोस्ट से पता लगाया जा सकता है.

उमस भरी गर्मी में रनिंग
गुल पनाग ने फोटो को शेयर कर लिखा: "आज सुबह उमस भरी गर्मी में 5 किलोमीटर की मामूली रनिंग की. वास्तव में मुझे काफी अच्छा लग रहा है. मुझे पता है कि मैं फिटनेस के सभी मानकों ( स्ट्रेंथ, योगा, टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग) पर काम करती हूं. लेकिन रनिंग करके मुझे सबसे अच्छा महसूस होता है. यह रनर का काम. लेकिन मुझे लगता है कि यह खुद के साथ अकेले रहने की क्षमता भी है, जो मुझे खुद से बात करने की अनुमति देती है. खुद के समस्याओं के बारे में खुद से बात करती हूं और उनका समाधान खोजती हूं. यह एक थेरेपी जैसा है. मैं रनिंग के दौरान अपने दिन की प्लानिंग करती हूं. मैं दौड़ते समय अपने कॉलम को मन में लिख लेती हूं. आप में से अधिकांश रनिंग करने वाले भी ऐसा ही महसूस करेंगे."

गुल पनाग का करियर
एक्ट्रेस गुल पनाग आखिरी बार हाल ही में ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से भी खूब नाम कमाया है. अपने करियर के दौरान गुल पनाग जुर्म, डोर, धूप, मनोरमा, सिकंदर, रन, हैलो, अंबरसरिया, स्ट्रेट, गेम और हैलो डार्लिंग, टर्निंग 30, अब तक छप्पन जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा गुल पनाग साल 2014 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर लोकसभी चुनाव भी लड़ चुकी हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gul Panag, Gul Panag Photo, Gul Panag Fitness Journey, Gul Panag Running
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com