विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2022

दूल्हे ने डांस करते हुए ली एंट्री तो दुल्हन ही नहीं सहेलियां भी हो गईं फिदा, लोग बोले- बॉलीवुड में होता तो शाहरुख-सलमान की छुट्टी कर देता

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा ने शानदार डांस किया है. यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में दूल्हे की एंट्री डांस से होती है. यह वरमाला का वीडियो है और इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा.

दूल्हे ने डांस करते हुए ली एंट्री तो दुल्हन ही नहीं सहेलियां भी हो गईं फिदा, लोग बोले- बॉलीवुड में होता तो शाहरुख-सलमान की छुट्टी कर देता
डांस करते हुए दूल्हे ने की अपनी शादी में एंट्री
नई दिल्ली:

शादी के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. यूजर्स भी शादी के वीडियो को काफी एंजॉय करते हैं. खासकर शादियों में किया जाने वाला डांस सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं. शादी के खास मौके पर भारतीय शादियों में दूल्हा- दुल्हन के दोस्त परिवार के लोग काफी डांस करते हैं और बदलते जमाने के  साथ दूल्हा- दुल्हन भी अपनी शादी पर बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते हैं. महीनों वे डांस की प्रैक्टिस करते हैं और अपने डांस से फैंस का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा ने शानदार डांस किया है. 

यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में दूल्हे की एंट्री डांस से होती है. यह वरमाला का वीडियो है और इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा. आपने अक्सर दुल्हन की एंट्री खास देखी होगी, लेकिन इस वीडियो में दूल्हा वरमाला  के लिए बेहद खास अंदाज में एंट्री करता है. दूल्हा वरमाला के लिए बने स्टेज पर डांस करते हुए पहुंचता है. उसकी परफॉर्मेंस के दौरान हर कोई उसे चीयर करता नजर आ रहा है. दूल्हा दुल्हन को इंप्रेस करता नजर आ रहा है. उसके डांस मूव्स देख कर लोग हैरानी से उसे देखे जा रहे हैं. 

दूल्हा बॉलीवुड हीरो की तरह स्टाइल और डांस मूव्स से लोगों को इंप्रेस कर रहा है. वहीं मौजूद लोग उसके डांस को एंजॉय कर रहे हैं. इस वीडियो को ZoWed ने यूट्यूब पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 6.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Cute Video, Bride Groom Cute Dance Video, Bride Groom Dance Before Wedding, Bride Groom Dance Funny Video, Varmala Video, Bride Groom Dance On Stage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com