विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2022

शादी में दूल्हे के भाई ने किया 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर धमाकेदार डांस, लोग बोले- भइया आपने तो सपना चौधरी को पीछे छोड़ दिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी में दूल्हे का भाई सपना चौधरी के मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

शादी में दूल्हे के भाई ने किया 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर धमाकेदार डांस, लोग बोले- भइया आपने तो सपना चौधरी को पीछे छोड़ दिया
शादी में दूल्हे के भाई ने किया तेरी आंख्या का यो काजल पर धमाकेदार डांस
नई दिल्ली:

शादी में दुल्हन और दुल्हन तो खास होते ही हैं, लेकिन दुल्हन की बहन और दूल्हे का भाई शादी में चार चांद लगाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. वहीं हाल ही में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे का भाई शादी में धमाल मचा देता है. इस वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे का भाई सपना चौधरी के गाने पर ऐसा नाचता है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की लाइन लग गई है. 

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी में दूल्हे का भाई सपना चौधरी के मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दूल्हे के भाइयों का डांस और एक्सप्रेशन लोगों को हैरान कर रहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. 

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट कर कहा क्या बात है आपने तो दिल ही जीत लिया तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है शादी में रौनक लगा दी भाइयों ने तो वहीं ने यूजर ने कहा आपने तो सपना चौधरी को पीछे छोड़ दिया बता दें कि ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

VIDEO: Airport Traffic: ब्रह्मास्‍त्र पब्लिक रिव्‍यू : रणबीर और आलिया की फिल्‍म देखकर निकले दर्शक क्‍या बोले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Wedding, Groom Brother Dance On Sapna Choudhary Song, Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Viral Songs, Sapna Choudhary Latest Songs, Sapna Choudhary YouTube, Teri Aankhya Ka Yo Kajal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com