विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2024

VIDEO: दादी ने पोते को डांस में कर दिया ढेर, किया उछल-उछल कर ऐसा डांस लोग रह गए हैरान, बोले- जोड़ी नंबर 1

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी डांस में अपने ही पोते को कड़ी टक्कर देती दिख रही है. इस उम्र में दादी का डांस देख लोग हैरान रह गए हैं.

VIDEO: दादी ने पोते को डांस में कर दिया ढेर, किया उछल-उछल कर ऐसा डांस लोग रह गए हैरान, बोले- जोड़ी नंबर 1
इस दादी-पोते का डांस देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां
नई दिल्ली:

डांस की बात हो तो किसी भी मंच पर युवाओं की फौज नजर आती है. डांस के लिए पार्टनर तलाशना हो तो भी अमूमन लोग अपने हमउम्र लोगों को ही तलाशते हैं. लेकिन एक ग्रैंडसन ने अपने साथ डांस करने के लिए अपनी दादी को चुना. हो सकता है मंच पर आने तक ये जोड़ी कुछ बेमेल सी लगी हो, लेकिन जैसे ही दादी ने डांस शुरू किया तो देखने वाले देखते ही रह गए. दादी के बाल भले ही पक गए हों, लेकिन उनके किसी भी मूव में जरा भी थकान नजर नहीं आई. बल्कि अपने पोते के साथ उन्होंने फुल ऑन एनर्जी से डांस किया.

दादी पोते की जोड़ी है कमाल

दादी और पोते की ये जोड़ी इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रही है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दक्ष भारद्वाज नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में येलो सूट में दादी दिख रही हैं और सफेद शर्ट पेंट में पोता नजर आ रहा है. पोता और दादी दोनों एक साथ एक गाने पर डांस कर रहे हैं. डांस फ्लोर पर दादी और पोते को देखकर शायद ये यकीन न हो कि दादी पोते की तरह डांस कर सकेंगी. लेकिन दादी की डांसिंग एनर्जी इतने कमाल की है कि वो पोते के आगे कहीं कम नजर नहीं आती. अपने पोते के साथ वो भी उसी एनर्जी से डांस करती हैं. जिस एनर्जी से पोता डांस कर रहा है और उसी की तरह मंच पर जंप भी करती हैं.

दादी के साथ मस्ती

इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा है कि दादी के साथ डांस मस्ती. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि दादी और पोता बेस्ट जोड़ी. एक यूजर ने लिखा कि दादी तो मस्त डांस कर रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादी जवान हो गई हैं. इस वीडियो को अब तक 5 लाख 97 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dadi Pota Dance, Grandmother Grandson Dance, Dance Video, Viral Dadi Pota Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com