विज्ञापन

इस फिल्म से बदल सकती थी गोविंदा की किस्मत, रिलीज से पहले ही कटा रोल

मणिरत्नम की रावण गोविंदा के लिए करियर टर्निंग पॉइंट बन सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. को-एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे के मुताबिक, फिल्म की एडिटिंग के दौरान गोविंदा समेत कई कलाकारों के रोल काट दिए गए. शूटिंग कुछ और थी, रिलीज़ पर कहानी ही बदल गई.

इस फिल्म से बदल सकती थी गोविंदा की किस्मत, रिलीज से पहले ही कटा रोल
इस फिल्म से बदल सकती थी गोविंदा की किस्मत, रिलीज से पहले ही कटा रोल

एक वक्त था जब गोविंदा बॉक्स ऑफिस के सबसे भरोसेमंद सितारों में गिने जाते थे. ‘हीरो नंबर 1' की उनकी इमेज इतनी दमदार थी कि दर्शक उन्हें उसी फ्रेम में देखना पसंद करने लगे. लेकिन 2000 के शुरुआती सालों में उनका करियर डगमगाने लगा. गोविंदा ने कई बार कमबैक की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जिसके बाद हीरो नंबर वन ने सपोर्टिंग रोल तक करने का फैसला किया. तब उन्हें रावण फिल्म में काम करने का मौका भी मिला. ये मौका उनके लिए गेम चेंजिंग हो सकता था. लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई तब पता चला कि गोविंदा का रोल ही काट दिया गया है. एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे ने इतने सालों बाद ये खुलासा किया है.  

ये भी पढ़ें: धर्मंद्र को देखते ही उनके पीछे पड़ गईं थी जीनत अमान, धरम पाजी संग शेयर किया अपना प्यारा वीडियो

शूटिंग कुछ और, फिल्म कुछ और

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में तेजस्विनी कोल्हापुरे ने बताया कि रावण से उन्हें बहुत उम्मीदें थीं. वो करीब तीन महीने तक कोचीन के पास शूटिंग लोकेशन पर रहीं. लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें एहसास हुआ कि जो कहानी उन्हें मीटिंग में बताई गई थी और जो स्क्रिप्ट उन्हें लोकेशन पर मिली, दोनों में बड़ा फर्क था.

तेजस्विनी ने कहा कि उन्हें पहले पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी. जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो लगा कि उन्हें फिल्म छोड़ देनी चाहिए, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था. उन्होंने बताया कि इस तनाव के दौर में उन्होंने अपने दोस्त और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से बात की, जिन्होंने उन्हें समझाया कि शांति से काम करें और हालात को संभालें.

गोविंदा समेत कई सितारों को लगा बड़ा झटका

असली झटका तब लगा जब तेजस्विनी को डबिंग के लिए बुलाया गया. स्टूडियो में उन्होंने सिर्फ एक डायलॉग डब किया और कहा गया कि उनका काम खत्म हो गया है. यहीं से उन्हें समझ आ गया कि उनका रोल फिल्म से लगभग हटा दिया गया है.

तेजस्विनी ने खुलासा किया कि बाद में उन्हें पता चला कि फिल्म की पूरी एडिटिंग के दौरान कहानी ही बदल दी गई थी. इसका असर सिर्फ उन पर नहीं पड़ा. गोविंदा, सदाशिव अमरापुरकर और सचिन खेडेकर जैसे मजबूत कलाकारों के किरदार भी काफी हद तक काट दिए गए. उनके मुताबिक, गोविंदा के लिए ये बड़ा झटका था, क्योंकि रावण उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Mani Ratnam, Raavan, Mani Ratnam Film Raavan, The Film Raavan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com