विज्ञापन

मोटापे की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म में मिला काम, धमाल 4 की एक्ट्रेस ने जताई निराशा, बोलीं- बुरा लगता है

अंजलि ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. बेलबॉटम में अपने छोटे से रोल को याद करते हुए उन्होंने 'स्क्रीन' को बताया, "मुझे 'बेल बॉटम' में सिर्फ इसलिए लिया गया था ताकि एक आतंकवादी मेरे ऊपर गिर सके और पकड़े जाएं."

मोटापे की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म में मिला काम, धमाल 4 की एक्ट्रेस ने जताई निराशा, बोलीं- बुरा लगता है
मोटापे की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म में मिला काम
नई दिल्ली:

'धमाल 2' की एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हाइट और बॉडी टाइप की वजह से आई चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि प्लस-साइज कलाकार अक्सर सिर्फ कॉमेडी कैरेक्टर्स तक ही सीमित रह जाते हैं. जबकि उनकी एक्टिंग की काबिलियत को नजरअंदाज कर दिया जाता है. टीवी से फिल्मों में आईं अंजलि ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. बेलबॉटम में अपने छोटे से रोल को याद करते हुए उन्होंने 'स्क्रीन' को बताया, "मुझे 'बेल बॉटम' में सिर्फ इसलिए लिया गया था ताकि एक आतंकवादी मेरे ऊपर गिर सके और पकड़े जाएं."

प्लस साइज की वजह से उड़ता है मजाक

उन्होंने माना कि बार-बार ऐसे रोल मिलना निराश करता है, क्योंकि अक्सर मजाक उनके लुक्स को लेकर ही बनाया जाता है. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसे रोल इसलिए मिलते हैं क्योंकि मैं मोटी हूं, और जब लोग सिर्फ इसी बात का मजाक उड़ाते हैं तो बुरा लगता है. वे यह भी नहीं देखते कि मैं अच्छी एक्टर हूं या नहीं. वे बस मेरे शरीर के आधार पर मुझे जज करते हैं."

यह भी पढ़ें- 13 रुपए लेकर पहुंचा मुंबई, हेयर कटिंग सैलून पर किया काम, फिर अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार, बना मशहूर डायरेक्टर 

'बड़े एक्टर्स की भी होती है आलोचना'

अंजलि ने आगे कहा कि लोगों की आलोचना सिर्फ प्लस-साइज एक्टर्स तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने बताया कि देश के कुछ सबसे बड़े स्टार्स को भी लगातार जज किया जाता है. “उनके हिसाब से मैं तय मानकों पर खरी नहीं उतरती, लेकिन उनके लिए तो दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय भी काफी नहीं हैं. शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है. ये बस ऐसे लोग हैं जो सिर्फ इसलिए अपनी राय देना चाहते हैं क्योंकि वे ऐसा कर सकते हैं. उनकी सोच आपकी असलियत नहीं बदलेगी.”अंजलि ने 'धमाल 4' में काम करने को लेकर हुई आलोचना पर भी बात की. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मोटापे का मजाक उड़ाने वाले कई जोक्स हैं.

कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया है कि जब वह बॉडी शेमिंग के खिलाफ आवाज उठाती हैं, तो ऐसे प्रोजेक्ट में कैसे शामिल हो सकती हैं. आलोचनाओं का जवाब देते हुए अंजलि ने कहा, "लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि आप ऐसी फिल्म कैसे कर सकती हैं, जबकि आप इतनी मुखर हैं और किसी का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ खड़ी होती हैं. लेकिन समाज ऐसा ही है, खुद को साबित करने के बाद भी लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं. लोग अभी भी मुझे ऑनलाइन ट्रोल कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें-  बॉलीवुड से चुराई गई हॉलीवुड की इस ऑस्कर विनिंग फिल्म की कहानी, राजीव ठाकुर ने किया चौंकाने वाला दावा 

धमाल 4 में रोल को लेकर भी हैरान करने वाले कमेंट्स

उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनके लिए किस तरह की गालियां दी गईं. “वे कमेंट कर रहे हैं, ‘किस भैंस को ले लिया', ‘रितेश के क्या दिन आ गए थे कि इसको इस हीरोइन के साथ काम करना पड़ रहा है'. ‘इंडस्ट्री के क्या दिन आ गए, हीरोइन नहीं बची है क्या', ये कमेंट्स हैं.” उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "जब तक समाज नहीं बदलेगा, तब तक स्क्रिप्ट भी नहीं बदलेंगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actress Anjali Anand, Dhamaal, Anjali Anand Age, Anjali Anand Dhamaal 4, Anjali Anand Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com