विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

अश्लील वीडियो मामला: गोवा पुलिस ने पूनम पांडे, सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे और अलग रह रहे उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.

अश्लील वीडियो मामला: गोवा पुलिस ने पूनम पांडे, सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
नई दिल्ली:

गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे और अलग रह रहे उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. यह मामला 2020 का है. काणकोण थाने के निरीक्षक प्रवीण गवास ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि अश्लीलता, अनधिकृत प्रवेश और अश्लील वीडियो प्रसारित करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पिछले हफ्ते आरोप पत्र दायर किया गया.

अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे के खिलाफ नवंबर 2020 में काणकोण क्षेत्र में सरकारी चपोली बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. गवास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 39 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पूछताछ करेगी.

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) के साथ-साथ अन्य धाराओं के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Police, Poonam Pandey, Sam Bombay, Obscene Video Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com