विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

ऐश्वर्या राय के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' पर कुछ इस अंदाज में लड़की ने किया डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां माफ हो' पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, लड़की के लुक और एक्सप्रेशन लोगों को दीवाना बना रहे हैं.

ऐश्वर्या राय के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' पर कुछ इस अंदाज में लड़की ने किया डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
'आंखों की गुस्ताखियां माफ हो' लड़की का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां माफ हो' काफी पसंद किया गया था. ऐश्वर्या राय इस गाने में कमाल की लगी थीं और उनके एक्सप्रेशंस दिल जीतने वाले थे. इसी सुपरहिट गाने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की डांस करती दिख रही है. गाने में लड़की के लुक और एक्सप्रेशन लोगों को दीवाना बना रहे हैं. लहंगे का साथ लड़की ने जूलरी पहनी है और बालों में गोल्डन चोटी किए लड़की बेहद हसीन दिख रही है. इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 52 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की दरवाजे के पास खड़ी होकर बड़ी बड़ी आंखों से देख रही है और शर्मा कर एक्सप्रेशन दे रही है. इस वीडियो पर फैंस ने काफी सारे कमेंट किए हैं. एक फैन ने लिखा है, क्वीन तो वहीं दूसरे ने लिखा है, क्रश. 

वीडियो में दिख रही क्यूट लड़की ईशा मालवीय हैं, जो एक टेलीविजन एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं. वह कलर्स टीवी के शो ” उड़ारियां” में लीड रोल में हैं और उनके साथ इस शो में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता भी हैं. ईशा 2019 में मिस टीन इंडियन वर्ल्डवाइड में दूसरी रनर अप रह चुकी हैं. ईशा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह टिकटोक पर लिप-सिंक वीडियो बनाती थी और 2020 तक काफी लोकप्रिय भारतीय टिक्कॉकर थी. ईशा हमेशा से एक डांसर बनना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने डांस रियलिटी शो ”बूगी वूगी” में हिस्सा लिया.  
 

ये VIDEO भी देखें : शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isha Malviya Age, Isha Malviya, Isha Malviya Bio, Isha Malviya Dance On, Isha Malviya Dance On Shah Rukh Kajol, Isha Malviya Serials, Isha Malviya Tv Shows, Isha Malviya Viral Dance, Tv Show Udaariyaan, Tv Show Udaariyaan Cast, Aishwarya Aamir Khan Film, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai 5 Most Stylish Photos, Aishwarya Rai 5 Most Beautiful Photos, Aishwarya Rai 5 Best Pics, Aishwarya Rai Film, Aishwarya Rai Dance, Aishwarya Rai Dance Video, Aishwarya Rai Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com