विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

जेनेलिया डिसूजा खेतों के बीच मजे से कर रही थीं सैर, Video शेयर कर रितेश देशमुख का यूं आया कमेंट

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने हाल ही में अपनी पत्नी जेनेलिया (Genelia D'Souza) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खेतों के बीच सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में जेनेलिया डिसूजा का स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है.

जेनेलिया डिसूजा खेतों के बीच मजे से कर रही थीं सैर, Video शेयर कर रितेश देशमुख का यूं आया कमेंट
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने शेयर की जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) की फोटो
  • जेनेलिया डिसूजा खेतों के बीज मजे से कर रही थीं सैर
  • रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियो
  • गांव में फार्म लाइफ एंजॉय करते नजर आए पति पत्नी
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दोनों पति-पत्नी की अकसर फोटो और वीडियो खूब वायरल होती है. रितेश देशमुख ने हाल ही में पत्नी जेनेलिया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खेतों के बीच सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में जेनेलिया डिसूजा का स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है. रितेश देशमुख द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

Farm Life

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फार्म लाइफ..." एक्ट्रेस के इस वीडियो और रितेश के कैप्शन को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह फार्म लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं. वीडियो में जेनेलिया डेनिम जींस और पिंक एंड व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक्टर सुनील शेट्टी ने जेनेलिया के वीडियो पर लिखा, "आप दोनों को ढेर सारा प्यार." वहीं, खुद जेनेलिया ने अपे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "फार्म लाइफ, वो भी दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़के के साथ."

बता दें कि जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने प्लांट बेस्ट मीट प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम है इमेजिन मीट. ये प्रोडक्ट पौधों पर आधारित मीट है, जिसका स्वाद बिल्कुल असली मांसाहारी भोजन की तरह होता है. इसके अलावा रितेश और जेनेलिया ने कुछ दिनों पहले अपने ऑर्गन दान करने का भी निर्णय किया था. इस बात की जानकारी दोनों पति-पत्नी ने वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर दी थी. रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के बड़े भाई का किरदार अदा किया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Genelia D'souza, Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh Shares Video, Riteish Deshmukh Shares Genelia D'souza Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com