क्या होता अगर भारत की आजादी की कहानी में कोई छुपा हुआ अध्याय होता? क्या होता अगर एक भारतीय गांव को कभी पता ही नहीं चलता कि वह ब्रिटिश अत्याचार से मुक्त है? गौतम कार्तिक की फिल्म '16 अगस्त 1947 (August 16 1947)' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के शानदार ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि दर्शकों को कुछ नया मिलने वाला है. गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता गौतम कार्तिक (Gautham Karthik) अपनी इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए थे.
फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को '16 अगस्त 1947 (August 16 1947 Trailer)' का ट्रेलर आउट कर दिया है. ट्रेलर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी बहुत दिलचस्प होने वाली है. ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है. फिल्म 7 अप्रैल को सिनामघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
फिल्म में एक पूर्ववर्ती गांव की आकर्षक कहानी को दिखाया गया है, जहां एक बहादुर व्यक्ति भारतीय स्वतंत्रता के दौरान अपने प्यार के लिए ब्रिटिश ताकतों से लड़ता है. यह फिल्म हमारे स्वतंत्रता संग्राम की एक अनदेखी और अनसुनी कहानी को दर्शाएगा. फिल्म '16 अगस्त, 1947' में गौतम के अलावा रेवती और पुगाज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
देखें ट्रेलर:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं