आज गणेश चतुर्थी है. महाराष्ट्र समेत पुरे देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल इस पर्व को काफी उत्साह से लोग मनाते हैं. इस साल भी देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. वहीं ऐसे मौके पर हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है. बॉलीवुड सितारें भी गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. मुंबई में कई बड़े सितारों ने हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को रहे हैं. जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और सोनू सूद जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें वो लालबाग के राजा का दर्शन लेते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं - शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना में हाथ मिलाएं। गणपति बप्पा मोरया'.
वहीं माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो गणपति बाप्पा की आरती करती हुई नजर आ रही हैं. ये वीडियो डांस दीवाने 3 के सेट का है, जहां सभी ने मिलकर बाप्पा की स्थापना की है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं'. इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को बधाई दे है, जिसमें लिखा है 'गणेश चतुर्थी की अनेक शुभकामनाएं, गणपति बप्पा मोरेया'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं