मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना गड्डी काली लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस गाने को नेहा कक्कड़ और उनके हसबैंड रोहनप्रीत सिंह ने मिलकर गाया है. इस गाने पर नेहा के डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है. खास बात ये है कि नेहा का ये गाना रातों रात इतना मशहूर हो गया है कि यूट्यूब पर इस म्यूजिक वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यशराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर ये खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है.
इस तरह जताई खुशी
Energy is through the roof because #GaadiKaali has crossed 100 Million+ views! ???????? https://t.co/KBYupVnWU2 pic.twitter.com/ECQtAh2vrk
— Yash Raj Films (@yrf) February 5, 2025
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस म्यूजिक वीडियो में नेहा के साथ रोहनप्रीत की केमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है. आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को नेहा ने जबरदस्त अंदाज में गाया है. इस गाने को रोहनप्रीत सिंह और रईस ने मिलकर रखा है. इसका म्यूजिक सागा साउंड का है और विजुअल एंड मोशन मिलान के हैं. यशराज ने इस म्यूजिक वीडियो के धूम मचाने पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा है - एनर्जी इज थ्रो द रूफ बिकॉज द गाडी काली हेज क्रॉस्ड 100 मिलियन प्लस व्यूज.
ऐसी रही म्यूजिकल जर्नी
आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने के बाद नेहा कक्कड़ काफी चर्चा में गई थी. शादी के बाद अक्सर गानों में नेहा और रोहनप्रीत साथ नजर आते हैं. नेहा ने अपना डेब्यू इंडियन आइडल सीजन 2 के बाद शुरू किया था. इसके बाद उन्हें फिल्मों में गाने मिलने शुरू हुए और नेहा ने कई मशहूर गाने गाए. फिल्म कॉकटेल का गाना सेकेंड हैंड जवानी नेहा को मशहूर करने में खास अहम रहा है. फिल्मों में गानों के साथ साथ नेहा के कई म्यूजिक अलबम भी आए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है. नेहा ने कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी काफी अच्छा काम किया है. नेहा के साथ उनकी बहन सोनू कक्कड़ भी मशहूर सिंगर हैं. इसके अलावा नेहा के भाई टोनी कक्कड़ भी गाने गाते हैं और म्यूजिक कंपोज करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं