बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फुकरे आज से 10 साल पहले 14 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म के भोली पंजाबन के किरदार ने ऋचा चड्ढा को जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी. इस किरदार ने उन्हें सिने जगत में एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा डाला. यही नहीं, इस फिल्म का उनकी जिंदगी में एक और महत्व भी है. इसी फिल्म की वजह से उन्हें अपना जीवनसाथी भी मिला. इस तरह फुकरे उनके लिए कई मायनो में अहम हो जाती है. एक हिट फिल्म और सेट पर जीवनसाथी का मिलना.
मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा 'फुकरे' 2013 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 2017 में रिलीज हुआ था और अपनी कहानी और यादगार किरदारों के साथ तुरंत हिट हो गई थी. ऋचा चड्ढा का बेबाक और ना भूलने वाला किरदार, भोली पंजाबन ने न केवल उनकी असाधारण अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि हाल के फिल्म इतिहास में सबसे प्रिय पात्रों में से एक बन गया. जैसा कि फ्रेंचाइजी ने एक दशक का अपना सफर पूरा कर लिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऋचा कहती हैं कि इसकी रिलीज के बाद से उनकी अविश्वसनीय यात्रा रही है, जिसने उन्हें आधुनिक सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉमेडी पात्रों में से एक दिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने साथी अली फजल से सेट पर मिलीं और 2013 में दोस्ती के रूप में जो शुरू हुआ, वह प्रेम कहानी में बदल गया और दोनों अब शादीशुदा हैं.
ऋचा चड्ढा ने सालगिरह के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'यह विश्वास करना अविश्वसनीय है कि 'फुकरे' को रिलीज हुए दस साल हो चुके हैं. यह फिल्म मेरे लिए कई मायनों में गेम-चेंजर रही है. इसने मुझे मेरे जीवन के प्यार, अली से भी मिलवाया. 'फुकरे' मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगी.' फुकरे और फुकरे रिटर्न्स देने के बाद फुकरे फ्रेंचाइजी के निर्माता अब तीसरी किस्त के साथ तैयार हैं जो इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं