क्या फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हन को घमंड हो गया है? क्या बिग बॉस ओटीटी 2 की सारी लोकप्रियता उनकी और एल्विश की वजह से हैं? सलमान खान का वीकेंड का वार में आने के कोई मायने नही हैं? बिग बॉस हाउस के पूजा भट्ट या अन्य सभी सदस्यों की कोई फॉलोइंग नहीं है? अभिषेक मल्हन की बातों से तो ऐसा ही लगता है. दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हन भी अपने शो जीतने की बात कहते नजर आ रहे हैं और श्रेय अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को देते दिख रहे हैं. इसे देखकर लगता है कि उन्हें घमंड आ गया है.
बेबिका से कही ये बात
लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका धुर्वे से बात करते हुए अभिषेक मल्हान अपने शो जीतने की बात कहते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, बेबिका ने पूछा कि तुमने कहा कि यह शो तुम्हारी वजह से चल रहा है और मेकर्स को तुम्हें जिताना चाहिए. इस पर अभिषेक मल्हन थोड़ा हकलाते हुए कहते हैं कि मैंने क्या कहा. मैंने तो कहा था कि हमारे फॉलोअर्स की वजह से चल रहा है. मेरे आठ फॉलोअर्स और एल्विश के 15 मिलियन फॉलोअर्स असर तो पड़ता है. हालांकि यहां भी वह नंबर देने में चूक गए क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और एल्विश यादव के 11.1 मिलियन फॉलोअर्स. इस तह वह कहते हैं कि मैंने गेम में पूरे एफर्ट्स डाले हैं, तो ऐसे में मुझे जीतना चाहिए. बेशक अभिषेक मल्हन ने जो कहना था वो कह दिया. बाकी तो अब सलमान खान वीकेंड का वार में हकीकत पर से परदा हटाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
LF- MANISHA YAAR EK DIL KITNI BAAR JEETOGI ❤️ SHE HAS A HEART OF GOLD ❤️ #ManishaRani𓃵 #AbhishekMalhan𓃵 MANISHA DESERVES RESPECT
— 𝑨𝒏𝒂𝒚𝒂 (@anayabananaxe) August 3, 2023
VOTE FOR MANISHA RANI
NATION SUPPORTS FUKRA#Abhisha#BiggBossOTT2 #ManishaRani #AbhishekMalhan #FukraInsaan #ElvishYadav𓃵 pic.twitter.com/WFaaInPspB
अविनाश सचदेव से भी हुई लड़ाई
लेटेस्ट एपिसोड के अलावा अपकमिंग एपिसोड में अभिषेक मल्हन की अविनाश सचदेव से एक बार फिर टास्क में बहस होती हुई दिखने वाली है, जिसमें यूट्यूबर एक्टर को कहते नजर आए कि वह पहले शो से निकल जाएंगे. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई भी देखने को मिली है. गौरतलब है कि हाल ही में हुए कैप्टंसी टास्क में जीत हासिल करके अभिषेक मल्हान शो के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन बन गए हैं. जबकि टास्क में काफी लड़ाई भी देखने को मिली, जिसके बाद पूजा भट्ट इमोशनल होती हुई भी नजर आईं.
बता दें, सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 63.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि अभिषेक मल्हन के 4.3 मिलियन और एल्विश यादव के 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉपुलैरिटी में कौन आगे है. शो की बात करें तो अब अभिषेक मल्हन के अलावा पूजा भट्ट, जद हदीद, अविनाश सचदेव, एल्विश यादव, मनीषा रानी, जिया शंकर और बेबिका धुर्वे नजर आ रही हैं. वहीं फिनाले होने में एक हफ्ता बचा हुआ है. जबकि हाल ही में इस सीजन का फैमिली वीक भी दर्शकों को देखने को मिला था.
एयरपोर्ट पर फैन के घुटनों के बल झुकने पर शरमा गईं श्रद्धा कपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं