विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2017

ईशा देओल ने जड़ा था अमृता राव को फिल्‍म के सेट पर थप्‍पड़...!

इन दिनों अपनी प्रेग्‍नेंसी इंजॉय कर रहीं एक्‍ट्रेस ऐशा देओल ने अपनी फिल्‍म 'प्‍यारे मोहन' के सेट पर अपनी को-स्‍टार अमृता राव को जोरदार थप्‍पड़ जड़ दिया था.

ईशा देओल ने जड़ा था अमृता राव को फिल्‍म के सेट पर थप्‍पड़...!
ईशा देओल ने एक इंटरव्‍यू में अमृता को थप्‍पड़ मारने की बात मानी.
  • 'प्‍यारे मोहन' में अमृता और ईशा ने बहनों का किरदार निभाया था
  • अमृता ने डायरेक्‍टर और क्रू मेंबर्स के सामने दी थी ईशा को गाली
  • ईशा ने कहा, 'हां, मुझे गुस्‍सा आया और मैंने अमृता को थप्‍पड़ मारा
नई दिल्‍ली: मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म्‍स में अक्‍सर फिल्‍म के सेट से दो हीरोइनों की अनबन या झगड़े की खबरें आती रहती हैं. हाल ही में 90 के दशक की सुपरहिट फिल्‍म 'जुड़वा' के सीक्‍वेल 'जुड़वा 2' में काम कर रहीं जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्‍नू के बीच अनबन की खबरें आई थीं. लेकिन एक दिन पहले ही तापसी ने जैकलीन के साथ अपना एक वीडियो पोस्‍ट कर इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है. लेकिन इसी बीच दो हीरोइनों के बीच हुए सालों पुरानी एक कैटफाइट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन दिनों अपनी प्रेग्‍नेंसी इंजॉय कर रहीं एक्‍ट्रेस ऐशा देओल ने अपनी फिल्‍म 'प्‍यारे मोहन' के सेट पर अपनी को-स्‍टार अमृता राव को जोरदार थप्‍पड़ जड़ दिया था.

फिल्‍म 'प्‍यारे मोहन' के सेट पर कुछ ऐसा हुआ था जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है. दरअसल 'प्‍यारे मोहन' में एक्‍ट्रेस अमृता राव और ईशा देओल ने बहनों का किरदार निभाया था, जिनके बीच खूब प्‍यार हुआ था. लेकिन कैमरा बंद होते ही फिल्‍म के सेट पर दोनों के बीच जबरदस्‍त लड़ाई हुई थी और ईशा ने अमृता को जोरदार थप्‍पड़ मार दिया था. ईशा देओल ने साल 2005 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्‍यू में यह खुलासा किया था.
 

अमृता राव और ईशा देओल, दोनों 'प्यारे मोहन' की शूटिंग कर रही थीं. शूटिंग के बीच अमृता और ईशा के बीच हल्‍की नोंक-झोंक होती थी. लेकिन एक दिन लड़ाई कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गयी और अमृता ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर और क्रू मेंबर्स के सामने ही ईशा को गाली दे दी. ईशा को बहुत बुरा लगा और उन्‍होंने अमृता को जोरदार थप्‍पड़ जड़ दिया. टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिये गये अपने एक इंटरव्‍यू में ईशा ने कहा, 'हां, मैंने अमृता को थप्‍पड़ मारा था. एक दिन पैक-अप के बाद उसने डायरेक्‍टर इंद्र कुमार और कैमरामैन के सामन मुझे गाली दे दी. इससे मुझे बहुत गुस्‍सा आया.' ईशा ने अपने इस इंटरव्‍यू में कहा था कि उस घटना के बाद दोनों ने साथ में फिल्‍म की शूटिंग नहीं की थी.

ईशा ने आगे बताया, 'मैंने अपनी आत्‍मरक्षा के सम्‍मान के लिए उसे थप्‍पड़ मारा था और मुझे इस बात का कोई अफसोस भी नहीं है. उसे (अमृता) अपनी गलती का अहसास हुआ उसने माफी मांग ली. मैंने भी उसे माफ कर दिया था और अब सब ठीक है.' ईशा ने इंटरव्‍यू में यह भी बताया कि, उसे दोष देना ठीक नहीं है और मैं इस बारे में कुछ ज्‍यादा नहीं बोलना चाहूंगी. यह किस्‍सा अब खत्‍म हो चुका है.

बता दें कि ईशा देओल (35) जल्द ही मां बनने वाली हैं. अप्रैल महीने के आखिर में हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर बेटी के मां बनने की खुशखबरी साझा की थी. हेमा ने ट्वीट कर बताया था कि जल्द ही वे नानी बनने वाली हैं. ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' के जरिए की थी. उन्होंने युवा (2004), काल (2005), दस (2005), नो एंट्री (2005), कैश (2007) और टेल मी ओ खुदा (2011) जैसी फिल्मों में काम किया है. ईशा ने 29 जून, 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी. वहीं अमृता राव फिल्‍में के बाद अब टीवी का रुख कर चुकी हैं.

वहीं अमृता राव ने फिल्‍म 'अब के बरस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उन्‍होंने पिछले ही साल 15 मई, 2016 को रेडियो जॉकी अनमोल से शादी कर ली. इन दोनों ने 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrita Rao, Esha Deol, Pyare Mohan, Indra Kumar, Esha Deol Slapped Amrita Rao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com