शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले 11 दिसंबर को एक्टर ने फिल्म के अगले गाने 'ओ माही' का टीजर शेयर किया था. एक प्रमोशनल वीडियो के साथ शाहरुख ने 'डंकी' का मतलब भी बताया. यह फिल्म इस साल 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख की तीसरी थियेट्रिकल रिलीज है.
'डंकी' का गाना 'ओ माही' जल्द होगा रिलीज
'डंकी ड्रॉप 5' टाइटल से 'लुट्ट पुट गया' और 'निकले थे कभी हम घर से' के बाद 'ओ माही' फिल्म का तीसरा गाना है. गाने का टीजर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "क्योंकि हर कोई पूछता है कि डंकी का क्या मतलब है? डंकी का मतलब है अपने करीबियों से अलग होना और जब आप उनके साथ होते हैं तो ऐसा लगता है कि यह पल जिंदगी के आखिर तक खत्म ना हो."
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हालांकि शाहरुख ने ट्रैक की रिलीज डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. बता दें कि 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं. जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की इस पेशकश की कहानी अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने लिखी है. 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक ऐसा नाम है जिनके भाई मशहूर कॉमेडियन हैं. ये शख्स हैं अनिल ग्रोवर. जी हां अनिल छोटे पर्दे के दुनियाभर में मशहूर हो चुके डॉक्टर मशहूर गुलाटी के भाई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं