विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

1983 विश्व कप पर बन रही फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज...  

फिल्म के निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, विब्ररी मीडिया और कबीर खान फिल्म्स ने रविवार को यह घोषणा की.

1983 विश्व कप पर बन रही फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज...  
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने जीता था 1983 वर्ल्ड कप.
मुंबई : कपिल देव की कप्तानी में 1983 क्रिकेट विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की अविश्वसनीय यात्रा को दर्शाती फिल्म '83' अगले साल 5 अप्रैल को रिलीज होगी.फिल्म के निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, विब्ररी मीडिया और कबीर खान फिल्म्स ने रविवार को यह घोषणा की.

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार को दिया जोर का झटका, छीन ली उनसे ये फिल्म

कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह स्टार क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे. इस फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे एक नई टीम ने कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराया. यह फिल्म न केवल टीम की जीत को दिखाएगी बल्कि यह भी दर्शाएगी कि कैसे एक युवा राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी.

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार को दिया जोर का झटका, छीन ली उनसे ये फिल्म

कबीर खान ने कहा, '1983 में एक युवा के रूप में जब मैंने भारत को यह विश्व कप जीतते हुए देखा, तब मुझे इसका अहसास भी नहीं था कि यह जीत भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल देगी. एक निर्देशक के रूप में मैंने अब तक जितनी भी बेहतरीन कहानियों पर काम किया है, यह उनमें से एक है.' कबीर ने कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि रणवीर इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे. ईमानदारी से बताऊं तो जबसे मैंने इस फिल्म की कहानी के बारे में सोचना शुरू किया तब से मैं इस रोल के लिए किसी अन्य कलाकार के बारे में सोच भी नहीं सकता.'

VIDEO:  मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
1983 Cricket World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com