विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

BHU में फिरोज खान के ट्रांसफर पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता का Tweet, बोले- धर्म ने टैलेंट का नाश कर दिया...

बॉलीवुड फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी (Pritish Nandy) ने बीएचयू (Banaras Hindu University) में फिरोज खान के ट्रांसफर पर ट्वीट किया है, और यह बात कही है...

BHU में फिरोज खान के ट्रांसफर पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता का Tweet, बोले- धर्म ने टैलेंट का नाश कर दिया...
BHU में फिरोज खान के ट्रांसफर पर आया प्रीतिश नंदी (Pritish Nandy) का ट्वीट
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में फिरोज खान का हुआ ट्रांसफर
  • फिरोज खान पर फिल्म निर्माता ने किया ट्वीट
  • प्रीतिश नंदी के ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां
नई दिल्ली:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान (Firoze Khan) ने धर्म विज्ञान संकाय से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने कला संकाय का संस्कृत विभाग में जॉइन कर लिया है. फिरोज खान के इस्तीफे के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रीतिश (Pritish Nandy) नंदी ने ट्वीट किया है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. अपने ट्वीट में प्रीतिश नंदी ने फिरोज खान के इस्तीफे पर अपनी राय पेश करते हुए लिखा कि धर्म ने आखिरकार टैलेंट और योग्यता का नाश कर दिया है.

BHU के धर्म विज्ञान संकाय से फिरोज खान ने दिया इस्तीफा, तो फरहान अख्तर का यूं आया रिएक्शन...

प्रीतिश नंदी के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां तो बटोरी हैं, साथ ही लोगों ने इसपर खूब कमेंट भी किये हैं. अपने ट्वीट में नंदी ने बीएचयू में हुई गतिविधियों को संस्थान के लिए शर्मनाक भी बताया. प्रीतिश नंदी ने ट्वीट में लिखा, "एक अच्छे, युवा संस्कृत विद्वान प्रोफेसर फिरोज खान का बीएचयू में ट्रांफसर संस्थान और उन लोगों के लिए शर्म की बात है, जो इन मामलों को चलाते हैं. आखिरकार धर्म ने योग्यता और प्रतिभा का नाश कर ही दिया." प्रीतिश नंदी के अलावा एक्टर फरहान अख्तर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस मामले को 'धब्बा' बताया है. 

नागरिकता संशोधन बिल पर बोलीं स्वरा भास्कर- मैं नहीं चाहती कि मेरी मेहनत की कमाई...

बता दें कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान (Firoze Khan) की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था. वहीं, डॉ. फिरोज खान ने बीएचयू के अंदर ही दो अन्य विभाग में अपने नियुक्ति के फॉर्म भरे थे. उसमें एक आयुर्वेद विभाग के संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक का पद था, जिसका साक्षात्कार 29 नवंबर को हुआ. कला विज्ञान संकाय के संस्कृत विभाग में भी उनका साक्षात्कार 4 दिसंबर को हुआ. इन साक्षात्कारों के बाद उनका चयन कला संकाय विभाग के संस्कृत में हुआ है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banaras Hindu University, Bhu, Pritish Nandy, Firoze Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com