सलमान खान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं इस शुक्रवार भाईजान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है. अलीजेह की डेब्यू फिल्म फर्रे 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले यह फिल्म काफी चर्चा में थी. फिल्म क्रिटिक्सो ने भी फर्रे और अलीजेह की एक्टिंग की तारीफ की. लेकिन सलमान खान की टाइगर 3 ने भी उनकी भांजी की फिल्म का खेल खराब कर दिया है. यही वजह है कि फर्रे बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर भी धूल चाटती हुई दिखाई दे रही हैं.
sacnilk के मुताबिक अलीजेह की फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर सिर्फ 2.18 करोड़ रुपये की कमाई की है. फर्रे ने 50 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और फर्रे ने 78 लाख रुपये की कमाई की. तीसरे दिन अलीजेह की फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए की कमाई की है. फर्रे की कमाई पर सलमान खान की टाइगर 3 का काफी असर पड़ रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संडे को टाइगर 3 ने 6 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में देखा जाए तो मामा सलमान खान की वजह से भांजी अलीजेह की फिल्म फर्रे का कमाई प्रभावित हो रही है. आपको बता दें कि फर्रे में अलीजेह अग्निहोत्री, जूही बब्बर, साहिल मेहता, ज़ेन शॉ, रोनित रॉय और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन सौमेन्द्र पाढ़ी ने किया है. सौमेन्द्र पाढ़ी जामताड़ा जैसे वेब सीरीज बना चुके हैं, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं