पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों (West Bengal Election Result 2021) के लिए मतगणना जारी है और अब तक सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. रुझानों के अनुसार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है. इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी हैट्रिक लगाएंगी. अभी तक मिले रुझानों/नतीजों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 200 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं. इस खबर पर बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने अपना रिएक्शन दिया है.
Yay. Kudos to @MamataOfficial . What a win Well deserved
— Farah Khan (@FarahKhanAli) May 2, 2021
फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बधाई देते हुए लिखा: "क्या जीत है. आप पूरी तरह से डिजर्व करती हैं." फराह खान अली ने अपने ट्वीट में ममता बनर्जी को टैग भी किया है. फराह खान अली के इस ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. फराह समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. फराह खान अली पेशे से तो एक फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं. लेकिन वह देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर जमकर ट्वीट करती हैं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बढ़त पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि बीजेपी नेताओं ने 40 रैलियां कर लीं, इसका अर्थ यह कतई नहीं था कि TMC हार जाएगी. लोकसभा चुनाव के दौरान ममता की रैलियों में भी बहुत ज्यादा भीड़ आती थी, फिर भी वह 18 सीटें हार गई थीं, सो, भीड़ का मतलब वोट नहीं होता. मैं मानता हूं कि बीजेपी बेहद शक्तिशाली है, लेकिन उसका अर्थ यह नहीं था कि बीजेपी जीत जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं