सनी देओल की 'लाहौर 1947' अब 'बंटवारा 1947 (Batwara 1947)' हो चुकी है. फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गई है. इसमें दो मोशन पोस्टर रिलीज किए गए हैं. बॉर्डर 2 और जाट जैसी धमाकेदार फिल्में देने वाले सनी देओल की फिल्म के साथ कुछ ऐसा हो गया है कि उनके फैन्स का दिल टूट गया है. आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार गुस्सा उतार रहे हैं. उनको फिल्म का एआई पोस्टर कतई हजम नहीं हो रहा है. बता दें कि फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल भी हैं.
In times of hatred and fear, he chose courage.
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 9, 2026
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026. pic.twitter.com/vqaFsTrqhg
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के पोस्टर को देखकर एक शख्स ने कमेंट किया है, 'सॉरी, सनी पाजी के फैन के तौर पर, बहुत हर्ट किया है ऐसा घटिया बीजीएम और बकवास एआई पोस्टर डालकर.'
Lahore1947 was a good title , don't know why it got changed, is it because of self censorship?
— Brando speaks (@cinemafanz99) June 9, 2026
एक और एक्स हैंडल से कमेंट आया है, 'जब भी कोई एआई का इस्तेमाल करके इस तरह की औसत दर्जे की चीज बनाता है तो मेरा उसके प्रति सम्मान खत्म हो जाता है.'
Losing my respect everytime somebody uses AI to make something super mediocre.
— Dev (@Dev_AtTheMovies) June 9, 2026
वहीं कुछ लोग इसके टाइटल को लेकर भी तंज कस रहे हैं. उसने लिखा है, 'लाहौर 1947 गुड टाइटल है. पता नहीं क्यों इसे बदल दिया गया. क्या ये सेल्फ सेंसरशिप है.' इस तरह फिल्म को लेकर लगातार कमेंट आ रहे हैं.
Lahore1947 was a good title , don't know why it got changed, is it because of self censorship?
— Brando speaks (@cinemafanz99) June 9, 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही 'बंटवारा 1947' का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गहरे बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं. यह फिल्म देश के विभाजन के दिन को याद करते हुए 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ स्क्रीन पर बाप-बेटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं