विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2023

Exclusive: 'घूमर' में सिंगल हैंड बैटिंग करने के लिए सैयामी खेर की इनती मेहनत, 5 महीने पहले ही एक हाथ से करने लगी थीं सब काम

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. समीक्षकों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है. घूमर देखने के बाद हर कोई सैयामी खेर की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं.

Exclusive: 'घूमर' में सिंगल हैंड बैटिंग करने के लिए सैयामी खेर की इनती मेहनत, 5 महीने पहले ही एक हाथ से करने लगी थीं सब काम
'घूमर' में सिंगल हैंड बैटिंग करने के लिए सैयामी खेर की इनती मेहनत
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. समीक्षकों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है. घूमर देखने के बाद हर कोई सैयामी खेर की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने अनीना का रोल किया है, जिसका एक दर्दनाक हादसे में एक हाथ कट जाता है. इसके बाद भी अनीना इंडिया क्रिकेट टीम के लिए खेलकर दिखाती है. कुल मिलाकर घूमर अनीना के संघर्ष और जज्बे की कहानी है. इस फिल्म के लिए सैयामी खेर को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. 

एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत करते हुए सैयामी खेर ने बताया कि अनीना के किरदार में ढलने के लिए उन्हें 4-5 महीने तक अपनी निजी जिंदगी में भी एक हाथ से ही सारे काम किए थे. सैयामी खेर ने कहा, 'इस किरदार को करने के लिए मैं चार-पांच महीने से सब कुछ एक हाथ से ही कर रही थी. मैं खाना एक हाथ से पकाती थी और ड्राइव भी एक हाथ से करती थी. मैंने अपने सारे काम एक हाथ से शुरू कर दिए थे. क्योंकि सर तरह के फिल्म के लिए आप यूं ही उठकर नहीं जा सकते हैं. ऐसी फिल्म और रोल के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.' 

सैयामी खेर ने आगे कहा, 'मैं तो अपनी पूरी जिंदगी ऐसे जी रही थी जैसे एक हाथ है. क्योंकि फिर उसके साथ ही विश्वनियता आती है.' एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म घूमर के लिए कैसे रोल मिला. फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की का जिक्र करते हुए सैयामी खेर ने कहा, 'आर बाल्की ने मुझे 4-5 साल पहले क्रिकेट खेलते हुए देखा था. उस वक्त उन्होंने मुझसे कहा था कि जब भी वह क्रिकेट से जुड़ी कोई फिल्म बनाएंगे तो उन्हें जरूर लेंगे.' इस तरह सैयामी खेर को फिल्म घूमर में मौका मिला. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghoomer, Movie Ghoomer, Ghoomer Box Office Collection, Ndtv Exclusive, Saiyami Kher, Actress Saiyami Kher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com