हॉरर फिल्मों की सरताज 'ईविल डेड' का नया चैप्टर 'ईविल डेड बर्न' थिएटर्स में धूम मचा रहा है. 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 20 मिलियन डॉलर (लगभग 193 करोड़ रुपये) के प्रोडक्शन बजट में बनी, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 51 मिलियन डॉलर (करीब 492 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर चुकी है. वैसे भी इन दिनों हॉरर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा है. इससे पहले ऑब्सेशन ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था. खास बात यह है कि 'ईविल डेड बर्न' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर गदर काट रही है.
हॉरर मूवी के नाम पर दिखा डाली जॉम्बी फिल्म
'ईविल डेड' फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म 'ईविल डेड बर्न' को निर्देशक सेबास्टियन वानिसेक ने डायरेक्ट किया है. प्रोड्यूसर सैम राइमी और रोब टेपर्ट हैं. फिल्म की कहानी एक विधवा महिला की है, जो अपने ससुराल वालों के साथ रहने जाती है. परिवार के सदस्य एक-एक कर डेडाइट्स में बदल जाते हैं और यह फैमिली रीयूनियन 'नरक' की पार्टी बनकर रह जाता है. डरावने सीन, इनोवेटिव कैमरा वर्क और खतरनाक साउंड डिजाइन ने दर्शकों को स्क्रीन से बांध रखा है. इसे फ्रैंचाइजी का सबसे खूंखार चैप्टर बता रहे हैं. लेकिन कई देखने वाले यह भी कह रहे हैं कि हॉरर के नाम जॉम्बी फिल्म दिखा डाली.
'ईविल डेड बर्न' स्टार कास्ट
'ईविल डेड बर्न' में लीड रोल में फ्रेंच-अल्जीरियाई एक्ट्रेस सौहेला याकूब हैं, जो एलिस प्राइस का रोल कर रही हैं. सपोर्टिंग कास्ट में टांडी राइट (सूसन), हंटर डूहन (जोसेफ), लुसियाने बुकानन (थ्या), एरॉल शैंड (एडगर), मॉड डेवी (पॉली) और जॉर्ज पुलर शामिल हैं. ब्रूस कैम्पबेल जैसे पुराने स्टार्स एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं.
'ईविल डेड बर्न' ट्रेलर
'ईविल डेड बर्न' का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'ईविल डेड बर्न' का प्रोडक्शन बजट 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 193 करोड़ रुपये है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई है. इस तरह फिल्म ने 10 दिन के अंदर 51 मिलियन डॉलर यानी लगभग 492 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
'ईविल डेड बर्न' इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारत में 10 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में 21.5 करोड़ और अब कुल 30.60 करोड़ रुपये (ग्रॉस) पार कर चुकी है. माना जा रहा है कि फिल्म लाइफटाइम 40-45 करोड़ तक जा सकती है.
फ्रैंचाइजी में कितने पार्ट्स?
'ईविल डेड बर्न' फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म है. इससे पहले ये पार्ट्स आ चुके हैं:
- द ईविल डेड (1981)
- ईविल डेड 2 (1987)
- आर्मी ऑफ डार्कनेस (1992)
- ईविल डेड (2013)
- ईविल डेड राइज (2023)
इसके अलावा ऐश वर्सेज ईविल डेड टीवी सीरीज (2015-2018) भी है. ईविल डेड सीरीज हमेशा से प्रैक्टिकल इफेक्ट्स और बोल्ड हॉरर के लिए जानी जाती है. 'बर्न' में भी सीजीआई की जगह रियल और क्रिएटिव कैमरा वर्क है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं