विज्ञापन

इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत का यह रोमांटिक सॉन्ग निकला कॉपी, मर्डर का गाना 4 विदेशी भाषाओं में पहले हुआ था रिलीज

फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत पर फिल्माया गया यह गाना रिलीज के समय सुपरहिट साबित हुआ था. आज भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह गाना एक विदेशी गाने की कॉपी है. 

इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत  का यह रोमांटिक सॉन्ग निकला कॉपी, मर्डर का गाना 4 विदेशी भाषाओं में पहले हुआ था रिलीज
विदेशी गाने का कॉपी है इमरान हाश्मी का ये कल्ट गाना!
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन सितारों में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्मों से ज्यादा उनके गाने दर्शकों के बीच सुपरहिट रहे हैं. उनकी रोमांटिक और इमोशनल इमेज को बनाने में उन पर फिल्माए गए गानों ने बड़ी भूमिका निभाई है. इन्हीं में से एक है 'कहो न कहो', जिसमें इमरान हाश्मी मल्लिका शेरावत के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आते हैं. यह गाना अपने जमाने में बड़ा हिट साबित हुआ था और आज भी यह कई लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाना एक विदेशी गाने की कॉपी है. 

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट समांथा रुथ प्रभु ने मॉर्निंग सिकनेस के बावजूद किया मां इंति बंगाराम एनर्जेटिक गाना शूट, निर्देशक नंदिनी रेड्डी का खुलासा

4 देशों में पहले ही सुनाई दे चुकी थी यही धुन

इस धुन का सबसे पहला वर्जन 2000 में मिस्र के मशहूर पॉप सिंगर अमर दीआब के गाने “तमल्ली माक” में सामने आया था. इसके बाद यही म्यूजिक अलग-अलग देशों में अलग-अलग रूपों में इस्तेमाल हुआ, जहां - 

2001 में रूस में इसी धुन का वर्जन रिलीज हुआ

2003 में ईरान में भी यही मेलोडी सुनाई दी

2004 में बॉलीवुड फिल्म मर्डर में ‘कहो ना कहो' आया 

2006 में तुर्की में भी इसी ट्यून का इस्तेमाल हुआ

बॉलीवुड वर्जन बना सुपरहिट?

बॉलीवुड में इस गाने को आमिर जमाल ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था. इसके बोल सईद कादरी ने लिखे थे. फिल्म मर्डर का यह गाना उस समय का सबसे बड़ा रोमांटिक हिट बन गया और इमरान हाशमी की पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह से पहले सनी देओल ने भी बीच में छोड़ दी थी फिल्म! जानें क्या है सुनील दर्शन का मामला

कॉपी या इंस्पिरेशन? 

जैसे ही इस गाने के इंटरनेशनल कनेक्शन की बात सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे सीधे तौर पर “कॉपी” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे “इंस्पायर्ड म्यूजिक” मान रहे हैं. हालांकि, विवाद के बावजूद ‘कहो ना कहो' आज भी इमरान हाशमी के सबसे यादगार गानों में से एक माना जाता है. समय के साथ यह गाना एक क्लासिक रोमांटिक ट्रैक बन चुका है, जिसे आज भी दर्शक उतने ही शौक से सुनते हैं जितना इसके रिलीज के समय सुना गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Kaho Na Kaho Song, Emraan Hashmi News Movie, Emraan Hashmi Songs, Mallika Sherawat Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com