विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

'दस बहाने' सॉन्ग ने फिर से मचाई धूम, तो गीतकार पंछी जलोनवी ने यूं जताई खुशी

साल 2005 में आई फिल्म 'दस' का गाना 'दस बहाने करके ले गया दिल' आपको याद होगा. वैसे भी इस गाने को कभी भूला नहीं जा सकता. ये गाना आज भी उतना ही हिट है जितना उस समय हुआ था.

'दस बहाने' सॉन्ग ने फिर से मचाई धूम, तो गीतकार पंछी जलोनवी ने यूं जताई खुशी
'दस बहाने' सॉन्ग का धमाल
नई दिल्ली:

साल 2005 में आई फिल्म 'दस' का गाना 'दस बहाने करके ले गया दिल' आपको याद होगा. वैसे भी इस गाने को कभी भूला नहीं जा सकता. ये गाना आज भी उतना ही हिट है जितना उस समय हुआ था. अब ये गाना एक बार फिर रिलीज हुआ है नए रूप में. इस गाने को रीमेक किया गया है फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) के लिए, जिसमें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) मुख्य भूमिका में हैं. इस रीमिक्स गाने की खास बात ये है कि इसके संगीतकार, गीतकार और गायक भी वही हैं, जिन्होंने 'दस बहाने' गाना तैयार किया था. आमतौर पर रीमिक्स किये गए गाने के संगीतकार और गीतकार बदल दिए जाते हैं मगर इस गाने के साथ ऐसा नहीं हुआ इसलिए इसके गीतकार पंछी जलोनवी बेहद खुश और उत्साहित हैं. 

ओले-ओले सॉन्ग पर अब तक का सबसे धमाकेदार डांस आया सामने, देखें वायरल Video

गीतकार पंछी जलोनवी ने कहा, "इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि दोनों गाने का मैं हिस्सा हूं. एक ऐसा गाना जिसने अपार सफलता पाई. वो गाना कभी भी किसी भी लिहाज से पुराना नहीं हुआ. मैं धन्यवाद देता हूं विशाल ददलानी और अनुभव सिंहा का, जिन्होंने मुझे हिस्सेदार बनाया. विशाल ददलानी जिन्होंने रीमिक्स में भी मेरी कलम को इजाजत दी कि कुछ अल्फाज पन्ने पर उतारने के लिए.

जावेद अख्तर ने 'सांप्रदायिक' कहने पर विवेक रंजन अग्निहोत्री को लगाई फटकार, तो डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

kpnr0oqg

इस गाने ने नए जमाने में भी वैसे ही सफलता हासिल की है. पंछी जलोनवी ने इस सफलता पर खुशी का इज़हार करते हुए कहा है: "मुझे यकीन था कि ये गाना रीमिक्स में भी वैसी ही कामयाबी हासिल करेगा क्योंकि इसकी रूह के साथ हमने कोई छेड़छाड़ नहीं की है और रूह कैसी है ये आप सब जानते हैं." करीब 40 फिल्मों में पंछी जलोनवी गाना लिख चुके हैं जिसमें 'दस बहाने' के अलावा फिल्म 'दस' का ही एक और सुपरहिट गाना 'दीदार दे', शाहरुख खान की फिल्म 'रा वन' का गाना 'क्यों न बोले मोहसे मोहना' और माइंड ब्लोइंग माहिया जैसे शानदार गाने शामिल हैं. आने वाली फिल्म छलांग में पंछी का गीत सुनाई देगा. साथ ही सारेगामापा लिटिल चैंप्स में वो बतौर जज कुर्सी संभालेंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dus Bahane, Dus Bahane Song, Dus Bahane Video, Baaghi 3, Dus Bahane 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com