विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2023

सालार के शोर के आगे आ गया डंकी का असली कलेक्शन, दो दिनों में दुनियाभर में इतनी कमाई

Dunki Worldwide Box Office Collection Day 2: रेड चिली एंटरटेनमेंट ने शाहरुख खान की डंकी का दो दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर कर दिया है.

सालार के शोर के आगे आ गया डंकी का असली कलेक्शन, दो दिनों में दुनियाभर में इतनी कमाई
Dunki Worldwide Box Office Collection Day 2 डंकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे 2
नई दिल्ली:

Dunki Worldwide Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है, जिसे अच्छे और खराब रिव्यू दोनों मिल रहा है. हालांकि फैंस का प्यार बरसना कम नहीं हो रहा है. इसके चलते डंकी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेकशन दो दिनों में 100 करोड़ पार हो गया है, जिसकी जानकारी रेड चिली एंटरटेनमेंट, जो कि शाहरुख खान की कंपनी है उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी है. 

इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले रेड चिली एंटरटेनमेंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि डंकी ने दो दिनों में 103.4 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड की है. इसके कैप्शन में लिखा गया, डंकी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दिलों पर भी कब्जा करना जारी रखा है! अपनी बुक टिकट अभी बुक करें. इस पोस्ट के कैप्शन में फैंस ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, लंबी रेस का घोड़ा है डंकी. दूसरे यूजर ने लिखा, डंकी सालार से 1000 टाइम बैटर है. तीसरे यूजर ने लिखा, अभी तो और ऊपर जाएगा. चौथे यूजर ने लिखा, डंकी बहुत इमोशनल मूवी है. 

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी का बजट 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. जबकि पहले दिन डंकी ने 58 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल की थी. वहीं दूसरे दिन 100 करोड़ पार करने का आंकड़ा देखकर कहा जा सकता है कि डंकी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 150 करोड़ हो सकता है. हालांकि सालार के मुकाबले ये थोड़ा कम देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि साल 2023 में शाहरुख खान की दो फिल्में पठान और जवान रिलीज हुई हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल की है. 

पढ़ें डंकी का रिव्यू 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dunki, Dunki Box Office Collection Day 2, Dunki 2nd Day Collection, Dunki Box Office Collection In 2 Days, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com